28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा का तीन पुलिया ओवर ब्रिज बना दुनिया का आठवां अजूबा… 8 साल बाद भी पुल की राह में कई अड़चन

-साउथ सेंट्रल रेलवे लाइन के सुपर स्ट्रक्चर का निरीक्षण पूरा, तीन माह में बनकर आएगा -सेंट्रल रेलवे के सुपर स्ट्रक्चर को रेलवे अधिकरियों के इंस्पेक्शन का इंतजार -तीनों भुजाओं को जोडऩे वाले जंक्शन की ड्राइंग डिजायन मेनिट ने की अप्रुवल
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 28, 2026

eighth wonder

खंडवा. रेलवे साइट पर यहां गर्डर (सुपर स्ट्रक्चर) से जुड़ेगी पुल की भुजाएं।

तीन पुलिया ओवर ब्रिज की राह में अड़चने कम होने का नाम नहीं ले रही है। वर्ष 2020 में बनकर तैयार होने वाले तीन पुलिया ओवर ब्रिज की समयावधि सुरसा के मुख की तरह बढ़ती चली जा रही है। करीब पांच माह पहले सांसद ने निरीक्षण के दौरान इसे अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया था। अब तीन पुलिया ब्रिज के सुपर स्ट्रक्चर (स्टील गर्डर) का रेलवे द्वार निरीक्षण नहीं किए जाने से देर हो रही है। गर्डर निरीक्षण के बाद रेलवे द्वारा पास किए जाने के बाद तीन माह इसे तैयार होने में लगना है।

मेनिट ने कर दी डिजाइन अप्रुवल

तीन पुलिया ओवर ब्रिज में रेलवे साइट में तीन स्पॉन बनाए जाने है। इसमें साउथ सेंट्रल रेलवे लाइन पर 44.5 मीटर का स्पॉन और सेंट्रल रेलवे लाइन पर 37 और 26 मीटर के दो स्पॉन बनने है। इन तीन स्पॉन से ही ओवर ब्रिज की तीनों भुजाएं सिविल लाइन, तीन पुलिया और आनंद नगर साइड की जुड़ेगी। इनके ज्वाइंट का जंक्शन ड्राइंग डिजाइन भी हाल ही में मेनिट ने अप्रुवल कर दिया है। साउथ सेंट्रल रेलवे चिडिय़ा मैदान की ओर वाले स्पॉन के सुपर स्ट्रक्चर (गर्डर) का रेलवे ने फैक्ट्री में निरीक्षण कर लिया है। जिसके बाद इसके निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब तीन माह इसके निर्माण में लगेंगे। वहीं, सेंट्रल रेलवे वाले गर्डर का निरीक्षण अभी तक नहीं हो पाया है।

watch video

दो साल की थी समयावधि पुल निर्माण की

तीन पुलिया ओवर ब्रिज की मंजूरी वर्ष 2018 में हुई थी और सितंबर 2018 में इसका काम भी आरंभ हो गया था। ब्रिज की समयावधि दो साल यानि सितंबर 2020 तक थी। बीच में कोरोना काल शुरू होने से काम धीमा हुआ और समयावधि बढ़ती चली गई। इस बीच रेलवे ने साउथ सेंट्रल लाइन और सेंट्रल रेलवे लाइन पर बनने वाले स्पॉन (पुल) की जिम्मेदारी भी सेतू निगम को दे दी। तब से लेकर वर्ष 2024 में दिसंबर माह तक रेलवे स्पॉन के लिए टेंडर प्रक्रिया लगातार अटकती रही थी। साउथ सेंट्रल और सेंट्रल रेलवे लाइन पर बनने वाले तीन स्पॉन का टेंडर 6 साल 3 माह बाद दिसंबर 2024 में 6वीं बार में पास हुआ।

प्रशासन की छाती पर सीना ताने खड़ी दुकान

ओवर ब्रिज के एप्रोच रोड के लिए तीन पुलिया से बस स्टैंड की ओर प्रशासन द्वारा रेलवे बाउंड्री से लगी दुकानों को हटाया गया था। यहां से चार दुकानें अब भी हटना बाकी है। इसके अलावा बीच में एक दुकान भी प्रशासन की छाती पर सीना ताने खड़ी हुई है। इस दुकान के आसपास सेतू निगम ने सीसी रोड बना दिया, लेकिन दुकान के कारण बीच में काम अधूरा पड़ा हुआ है। जिन चार दुकानों को हटाना है, वह भी प्रशासन की अनदेखी से स्टे ले आए है, अब ये दुकानें कब हटेगी, किसी को पता नहीं।

तीन माह में आएगा सुपर स्ट्रक्चर

रेलवे साइट के पियर का काम पूरा हो चुका है, गर्डर लांचिंग करना बाकी है। एक गर्डर का निरीक्षण हो चुका है, जो तीन माह में बनकर आ जाएगा। दूसरे गर्डर का निरीक्षण रेलवे द्वारा किया जाएगा। हमारी कोशिश है कि समय सीमा में इसका काम पूरा करा ले।
प्रतीक मंडलोई, प्रभारी एसडीओ, सेतू निगम