2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस दिन निगरानी कर सट्टा खाईवाल को दबोचा, ऑटे के डब्बे में छिपाया मोबाइल, पॉसवर्ड भूला

संजय नगर में पद्मनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 25 लाख से अधिक का लेखा-जोखा किया जब्त

2 min read
Google source verification
Arrested illegal speculative accused in khandwa

Arrested illegal speculative accused in khandwa

खंडवा. दस निगरानी कर संजय नगर क्षेत्र में दबिश देकर पद्मनगर पुलिस ने सट्टा खाईवाल को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से नकद 80 हजार 600 रुपए बरामद किए है। वहीं मोबाइल फोन में 25 लाख रुपए से अधिक का लेखा-जोखा मिला है। कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। पद्मनगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर टीम के साथ कार्रवाई के लिए संजय नगर पहुंचे। जैसे ही सट्टा खाईवाल सोहन पिता जगन्नाथ राठौर (34) निवासी संजय नगर ने पुलिस को देखा तो घर में दौड़ लगा दी। उसने सट्टा लिखने वाले मोबाइल को ऑटे के डिब्बे में छिपा दिया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। साथ ही मोबाइल बरामद किया। वहीं घर से नकद राशि और पर्चियां जब्त की गई। आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो लॉक लगा था। आरोपी से पॉसवर्ड पूछा तो आनाकानी करने लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पॉसवर्ड उगला। इसके बाद मोबाइल की जांच करने में 25 लाख रुपए से अधिक का सट्टे का लेखा-जोखा बरामद हुआ।
मुखबिर से पहले लगवाया सट्टा, फिर दी दबिश
पुलिस को खाईवाल सोहन के सट्टा खिलाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की निगरानी शुरू की। करीब दस दिनों तक मोबाइल नंबर की गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं अलग-अलग सट्टा अंक लगवाए। गुरुवार को भी पुलिस ने पहले मुखबिर को भेजकर सट्टा लगवाया। जैसे ही उसने अंक लिया और पुलिस ने दबिश दे दी। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं कार्रवाई में जब्त रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मोबाइल फोन में कई लोगों की रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिनकी जांच की जा रही है।
वर्जन...
संजय नगर क्षेत्र से सट्टा खाईवाल को पकड़ा है। 80 हजार नकद और 25 लाख का लेखा-जोखा बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।
ललित गठरे, सीएसपी, खंडवा.