3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां गई अस्पताल तो बेटे ने घर में किया ऐसा काम की देख उड़ गए लोगों के होश

फकीर मोहल्ला क्षेत्र का मामला, प्राथमिक जांच में पारिवारिक कलह सामने आया मौत का कारण

less than 1 minute read
Google source verification
Youth commits suicide by hanging

Youth commits suicide by hanging

खंडवा. पुलिस मित्र अभियान शुरू होने के दूसरे दिन ही फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस बार मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। सद्दाम पिता अय्यूब (18) निवासी फकीर मोहल्ला बुधवार दोपहर घर में अकेला था। मां अस्पताल बहन के इलाज के लिए और पिता मवेशी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे सद्दाम ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर पहुंचे और अंदर गए तो देखा सद्दाम फंदे पर झूल रहा था। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पद्मनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
आवारा घूमने पर डांटते थे पिता
आत्महत्या का मामला सामने आते ही पद्मनगर पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। मृतक सद्दाम मजदूरी का काम करता था। वहीं युवकों के साथ आवारा घूमता रहता था। इसी बात को लेकर पिता अय्यूब अक्सर उसे डांटा करते थे। आसपास के लोगों ने बताया वह घर से परेशान रहता था। संभवत: इसी कारण सद्दाम ने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मामले में पुलिस परिजन के बयान लेगी। इसके बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस की मुखबिरी करता था मृतक
इधर, परिचितों ने बताया सद्दाम पुलिस की मुखबिरी करता था। वह अक्सर अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देता था। इसी बात को लेकर परिचितों ने संदेह जताया है कि मुखबिरी को लेकर कुछ लोगों ने मृतक को धमकाया था। इसके खौफ में उसने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस सद्दाम के मुखबिरी करने की बात से इनकार कर रही है।