खंडवा

Apaar ID : प्रदेश में 44. 47 लाख छात्रों के पास अपार आइडी नहीं, स्कूलों में मनेगा अपार दिवस

प्रदेश में अब तक 93. 97 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है। शेष 44. 47 लाख की आईडी 30 जून तक तैयार किया जाना है। क्योंकि प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के लगभग 1.38 करोड़ विद्यार्थी नामांकित हैं।

2 min read
Jun 08, 2026
immense id
खंडवा : स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपार दिवस मनेगा - एआई फोटो

प्रदेश में अब तक 93. 97 लाख विद्यार्थियों की अपार आईडी बन चुकी है। शेष 44. 47 लाख की आईडी 30 जून तक तैयार किया जाना है। क्योंकि प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के लगभग 1.38 करोड़ विद्यार्थी नामांकित हैं।

खंडवा में 75 हजार छात्रों के पास अपार आइडी नहीं

जिले में 75 हजार छात्रों के पास अपार आइडी नहीं है। स्कूलों में छात्रों की अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। अपार आइडी बनाने स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार दिवस मनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री होगी। आइडी जनरेट करने 30 जून तक डेडलाइन दी गई है।

1 लाख 72 हजार छात्रों की अपार आईडी जनरेट

शासकीय गैर अशासकीय 1729 स्कूलों में 2 लाख 47 हजार 088 छात्र रजिस्टर्ड हैं। अब तक 1 लाख 72 हजार 461 छात्रों की अपार आईडी जनरेट हो गई है। शेष स्कूलों में अपार आइडी बनाए जाने की कागजी प्रक्रिया चल रही है। तीस जून तक विशेष अभियान के तहत प्रत्येक शनिवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिले में पंधाना और खालवा ब्लाक में अपार आइडी जनरेट में फिसड्डी हैं।

प्रत्येक शनिवार को अपार दिवस मनाया जाएगा

विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपार आईडी बनाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपार दिवस मनाया जाएगा।

अपर आइडी छात्रों के लिए उपयोगी

अपार आईडी छात्रों के लिए उपयोगी है। इस आईडी से छात्रवृति, प्रवेश एवं सरकारी योजनाओं में सहायक होने के साथ ही कहीं भी कभी भी उपयोगी होगी है।

बैंक, डाकघर में भी नामांकन

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला आधार नामांकन केंद्र, बैंक, डाकघर के माध्यम से आधार नामांकन का कार्य भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है ताकि आधार के अभाव में इस अपार आईडी के निर्माण में कोई बाधा ना आए।

फैक्ट फाइल : ब्लाक वार अपार आइडी जनरेट की स्थिति

ब्लाॅक स्कूल छात्र अपार आइडी जनरेट

बलड़ी 86 7239 5074

छैगांव मा. 199 22435 15530

हरसूद 148 19036 13603

खालवा 318 40616 27248

खंडवा 308 65345 47259

पंधाना 340 51000 34100

पुनासा 330 41417 30011

कुल 1729 2,47,088 1,72,461

नोट : आंकड़े, तीन दिन पहले समीक्षा में प्रस्तुत रिपोर्ट से लिया गया है।

इनका कहना : पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूलों में 80 फीसदी छात्रों की अपर आइडी जनरेट हो चुकी है। शेष बच्चों की आइडी बनाने शासन ने प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में अपार दिवस मनाए जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें छात्रों को अपार आइडी जनरेट करने में सहूलियत मिलेगा। सभी स्कूलों के प्रधान पाठकों को निर्देश दिए गए हैं।

Updated on:
08 Jun 2026 11:56 am
Published on:
08 Jun 2026 11:54 am