Dongargaon Khandwa Waghoda Maharashtra
Dongargaon Khandwa Waghoda Maharashtra Child head Khandwa News एमपी में बहुत दर्दनाक हादसा हुआ। रेलवे ट्रैक के पास खेल रहा एक बच्चा अचानक वहां से गुजर रही ट्रेन के चपेट में आ गया। बच्चे के कई टुकड़े हो गए। उसका सिर तो ट्रेन के इंजन में ही फंस गया। मां पिता बच्चे को ढूंढते रहे और उसका सिर ट्रेन में फंसकर महाराष्ट्र पहुंच गया।
मध्यप्रदेश के खंडवा में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दो साल का मासूम बच्चा खेलते खेलते ट्रैक पर जा पहुंचा जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से बच्चे के कई टुकड़े हो गए। उसका धड़, हाथ पैर मौके पर ही पड़े रहे लेकिन सिर कटकर इंजन में फंस गया।
पुलिस ने बताया कि खंडवा के डोंगरगांव फाल्या में एक मासूम बच्चा ट्रेन से कट गया। बच्चे का सिर इंजन में फंसकर डोंगरगांव से महाराष्ट्र के वाघोड़ा स्टेशन के पास पहुंच गया। मासूम डोंगरगांव में रेलवे ट्रैक के पास खेल रहा था कि ट्रेन की चपेट मे आ गया। पुलिस और आरपीएफ को उसका सिर 60 किमी दूर वाघोड़ा के पास मिला।
परिजनों ने बताया कि बच्चा शनिवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक के पास खेल रहा था। वह बहुत देर तक दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। रेलवे ट्रैक पर उसका धड़, हाथ पैर मिल गए लेकिन सिर नहीं मिला। तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
पुलिस ने बच्चे के सिर की तलाश शुरू की। बोरगांव पुलिस चौकी और आरपीएफ की सर्चिग में बच्चे का सिर महाराष्ट्र के वाघोड़ा स्टेशन के पास मिला। वहां से सिर लाकर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।