खंडवा

कॉलेज में इ-प्रवेश : यूजी-पीजी की सीटें 6401 खाली, दूसरे राउंड में 1460 सीटों का आवंटित

चालू शैक्षणिक सत्र में शासकीय कॉलेजों में यूजी-पीजी की 7720 सीटों में 6401 सीटें खाली हैं। पहले राउंड में अब तक 1319 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। दूसरे राउंड में प्रवेश के लिए 1460 सीटें आवंटित की है।

2 min read
Jun 11, 2026
e-admission
खंडवा : कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों की लंबी कतार ...एआई फोटो

चालू शैक्षणिक सत्र में शासकीय कॉलेजों में यूजी-पीजी की 7720 सीटों में 6401 सीटें खाली हैं। पहले राउंड में अब तक 1319 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। दूसरे राउंड में प्रवेश के लिए 1460 सीटें आवंटित की है।

सीएलसी राउंड : पहले चरण में 19 जून तक पंजीयन

चालू शैक्षणिक सत्र में इ-प्रवेश प्रक्रिया में उच्च शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण में सीटों का आवंटन जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए छात्र 13 जून तक शुल्क जमा कर सकेंगे। इसी बीच सीलएलसी ( काॅलेज लेवल काउंसलिंग ) राउंड का पहला चरण भी शुरू कर दिया है। इसमें 19 जून तक रजिस्ट्रेशन होगा।

बीकॉम में 830 सीटों में से 153 पर ही प्रवेश

एसएन कॉलेज में यूजी की 1970 सीटों में से अब तक 526 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। 1444 सीटें खाली हैं। इसमें दूसरे चरण में 518 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है। इसमें बीए की 560 सीटों में 251 सीटें भर गई हैं। 309 खाली सीटों में से 153 प्रवेश के लिए आवंटन जारी किया गया है। इसी तरह बीकॉम में 830 सीटों में से 153 पर प्रवेश हो चुका है। 677 में से 198 सीटों आवंटित की गई है। बीएससी में 580 में से 122 सीटें भर गई हैं। शेष 458 सीटों में से दूसरे चरण में 167 का आवंटन किया गया है।

सीएलसी राउंड : 19 जून तक रजिस्ट्रेशन

चालू शैक्षणिक सत्र में ई-प्रवेश में दूसरे चरण में 13 जून तक शुल्क जमा होंगे। इस बीच सीएलसी राउंड का पहला चरण शुरू हो गया है। इसमें 19 जून तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी।

फैक्ट फाइल

कॉलेज कुल सीटें भरी खाली आवंटित (2-राउंड )

एसएन : यूजी-1970 526 1444 518

पीजी-900 175 725 247

जीडीसी : यूजी-960 243 717 246

पीजी-370 46 324 74

हरसूद : यूजी-760 180 580 161

पीजी-420 21 399 40

मूंदी : यूजी -210 43 167 36

पंधाना : यूजी-440 48 392 58

मॉडल : यूजी-640 17 623 41

खालवा : यूजी-600 14 586 28

गुड़ी : यूजी-450 06 444 11

यूजी-पीजी : 7720 1319 6401 1460

इनका कहना : डॉ सोमपाल सिंह, प्राचार्य, अग्रणी कॉलेज

कॉलेजों में इ-प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण में सीटों का आवंटन हो गया है। साथ ही कॉलेज लेवल काउंसलिंग के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू है। छात्रों के सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।

Published on:
11 Jun 2026 12:28 pm