खंडवा

पानी पताशे बेचकर पढ़ाया, होनहार बेटी बनी सीए

सीए, सीपीटी रिजल्ट...मध्यप्रदेश के खंडवा की कविता कुशवाह ने हासिल की सफलता। विवेक जैन भी बने सीए।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 11:54 AM IST
ICAI CA CPT Results Declared Click here to read a successful story
ICAI CA CPT Results Declared Click here to read a successful story

खंडवा. चार बेटियों और एक बेटे के पिता...। पानी पताशे बेचकर पांचों बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान ...। मेहनत रंग लाई और इनमें से एक बेटी अब सीए बन गई है। बेटी की सफलता पर भावुक हुए पिता बोले- मेरी बेटियां किसी से कम है क्या?


खंडवा के पड़ावा क्षेत्र निवासी कविता कुशवाह ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा बुधवार को जारी सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे में सफलता हासिल की है। पिता महाराज सिंह कुशवाह शहर के सराफा बाजार में जैन मंदिर के सामने पानी पताशे का ठेला लगाते हैं। कविता कहतीं हैं कि 16 घंटे पढ़ाई की। परिवार का सपोर्ट मिला। मैं जो कुछ भी हूं, पापा की वजह से हूं। 10वीं एमएलबी और 12वीं की पढ़ाई उत्कृष्ट स्कूल खंडवा से की। कविता घर में सभी भाई-बहनों में बड़ी है। इनसे छोटी रंजीता प्रतियोगी परीक्षा जबकि पूजा नीट की तैयारी कर रही हैं।पूर्णिमा कक्षा 11वीं में है। भाई यश कक्षा ५वीं में है। कविता कहती है कि अब पापा को आराम करवाना है। मैं उन्हें दुनिया घुमाना चाहती हूं।


विवेक ने भी हासिल की सफलता
शहर के विवेक जैन भी नवंबर में आयोजित फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बने हैं। विवेक के पापा अरुण जैन ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। मम्मी सुजाता जैन सहित परिजन ने विवेक की इस खुशी को मिठाई के साथ सेलिब्रेट किया।


योगेंद्र का एक ग्रुप हुआ क्लीयर
शहर के आजादनगर में रहने वाले योगेंद्र बालुआ का सीए में एक ग्रुप क्लीयर हुआ है। इन्हें गु्रप-1 में 204 अंक मिले हैं। अब ये ग्रुप-2 की तैयारी करेंगे, जिसकी परीक्षा संभवत: दिसंबर में होगी। योगेंद्र के पिता नगर निगम में कार्यरत हैं। परिवार में खुशी है।


सीपीटी में इन्होंने मारी बाजी
कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) का रिजल्ट भी घोषित हुआ है। इसमें रिषभ जैन 172, प्रिया बुलाणी 141, जतिन गोलानी 127, पल्लवी चंचलानी 120, अंशिता अग्रवाल 113, फाल्गुनी देशपांडे 113, आयुषी पालीवाल 112, रितु पटेल 111, आयुषी चौहान 110, मुस्कान राठौर 108, प्रशांत यादव 107, शिवानी रूपाले 105, राशि गोयल 100, राखी गुप्ता 100 अंक के साथ बाजी मारने में सफल हुए हैं।

Published on: