खंडवा

ISIS की धमकी! 26 जनवरी को देशभर में होंगे सीरियल ब्लास्ट

पाकिस्तान जिंदाबाद, अल्लाह हू अकबर, इस चिट्ठी को हल्के में मत लेना। 26 जनवरी को तुम लोग गणतंत्र दिवस मनाओगे और हम स्कूल को बम से उड़ा देंगे। यह उस धमकी भरे पत्र का मजमून है जोकि खंडवा के एक स्कूल संचालक को मिला है। पत्र में 26 जनवरी पर देशभर में कत्लेआम करने और सीरियल ब्लास्ट के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2024, 4:25 PM IST
bomb.png
बम से उड़ाने की बात

खंडवा. पाकिस्तान जिंदाबाद, अल्लाह हू अकबर, इस चिट्ठी को हल्के में मत लेना। 26 जनवरी को तुम लोग गणतंत्र दिवस मनाओगे और हम स्कूल को बम से उड़ा देंगे। यह उस धमकी भरे पत्र का मजमून है जोकि खंडवा के एक स्कूल संचालक को मिला है। पत्र में 26 जनवरी पर देशभर में कत्लेआम करने और सीरियल ब्लास्ट के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है।

खंडवा के खालवा के पटाजन हायर सेकेंडरी स्कूल को यह धमकी भरा पत्र भेजा गया है। खंडवा और देश की राजधानी दिल्ली सहित अनेक राज्यों में बम ब्लास्ट की इस धमकी पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटाजन स्कूल के प्राचार्य सुनील जैन का कहना है कि उन्हें 28 दिसंबर को यह पत्र मिला। उस दिन स्कूल का मेन गेट खोलते ही यह धमकी भरी चिट्ठी फंसी मिली। चिट्ठी पढ़ते ही वे दहशत में आ गए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी देकर पत्र सौंप दिया।

इस चिट्ठी में 26 जनवरी को देशभर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। चिट्ठी में आतंकी संगठन आइएसआइएस का जिक्र किया गया है। 5 दिन पुरानी इस चिट्ठी का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

26 जनवरी को बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद खंडवा में भी दहशत का माहौल है। स्कूल को मिली इस चिट्ठी में स्पष्ट लिखा है कि हम कत्लेआम करेंगे। देश के आठ राज्यों में बम ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 30 जनवरी को सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

Updated on:
2 Jan 2024, 4:25 PM IST
Published on: