खंडवा

आज विराजेंगे विघ्नहर्ता श्री गणेश, जानिए स्थापना के शुभ मुहूर्त से लेकर खंडवा शहर की तैयारियां

-खंडवा जिले में सजे पंडाल, प्रतिमाएं भी पहुंची, आज शुभ मुहूर्त में होगी स्थापना -मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग, पुरानी अनाज मंडी में खरीदी के लिए उमड़ी भीड़
2 min read
Sep 14, 2026
Ganesh Chaturthi 2026
खंडवा. ढोल बाजे के साथ गणेश प्रतिमा को पंडाल में ले जाते हुए।

रिद्धि-सिद्धि के दाता विघ्नहर्ता प्रथम पुज्य भगवान श्री गणेश की आगवानी को भक्त तैयार बैठे है। इस बार गणेशोत्सव 12 दिन तक मनाया जाएगा। गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गणेश स्थापना से एक दिन पूर्व रविवार को बाजारों में रौनक दिखाई दी। मूर्तिकारों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और लोग अपने-अपने घरों एवं पंडालों के लिए गणेश प्रतिमाएं खरीदते नजर आए।

250 से अधिक पंडालों में होगी स्थापना

शहर में 126 बड़े पंडालों सहित 250 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर गणेशजी विराजेंगे। साथ ही साथ सनातन धर्मावलंबियों द्वारा घर-घर में भी गणेशजी की स्थापना होगी। मुंबई की तर्ज पर पिछले कुछ वर्षों में सार्वजनिक गणेशोत्सव में पंडालों की सजावट को लेकर मंडलों में होड़ बढ़ी है। इस बार भी कई गणेश पंडालों विभिन्न थीम पर आकर्षक सजावट के साथ विभिन्न रूपों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। रविवार को कई गणेश पंडालों में स्थापना के लिए प्रतिमाओं को लाया गया। वहीं, छोटी गणेश प्रतिमाओं की खूब बिक्री हुई। इस बार मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं की मांग काफी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोगों ने पुरानी अनाज मंडी सहित शहर में लगी दुकानों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की खरीदी की।

कई शुभ योगों की साक्षी में होगी श्री गणेश स्थापना

मां शीतला संस्कृत पाठशाला गुरुकुल के आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी पर चित्रा स्वाति नक्षत्र के साथ ब्रह्म इंद्र योग में गणेश स्थापना पूजन होगा। इस दिन सूर्य सिंह में तो चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। इस दिन चंद्र दर्शन करना निषेध है।

गणेश स्थापना शुभ मुहूर्त

मध्यान्ह काल शुभ मुहूर्त
11.6 से 01.34
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 11.55 से 12.45
गोधूलि बेला
शाम 6.29 से 6.52
सुबह 6.11 से 7.43 अमृत
सुबह 9.16 से 10.48 शुभ
दोपहर 1.52 से 3.24 चर
दोपहर 3.24 से 4.57 लाभ
शाम 4.57 से 6.29 अमृत
शाम 6.29 से 7.57 चर
रात्रि 10.52 से 12.20 लाभ

आज शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

गणेश चतुर्थी पर्व पर सोमवार को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की बड़ी संख्या में आवाजाही को देखते हुए सुगम, व्यवस्थित यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Updated on:
14 Sept 2026 12:29 pm
Published on:
14 Sept 2026 12:29 pm