खंडवा

खंडवा पुलिस का प्रदेश में तीसरा नंबर

कम उम्र के वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन महीने में खंडवा में 19 बालकों पर हुई कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने दिए थे निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 May 2023, 11:48 PM IST
Khandwa Police's third number in the state
Khandwa Police's third number in the state

खंडवा. कम उम्र के वाहन चालकों पर कार्रवाई में खंडवा पुलिस का प्रदेश में तीसरा नंबर है। नाबालिगों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने दिए थे। पुलिस मुख्यालय से त्रैमास रिपोर्ट जारी होने के बाद पता चला कि प्रदेश में टॉप पर विदिशा जिले की पुलिस रही। दूसरे नंबर पर भोपाल और तीसरे नंबर पर खंडवा की पुलिस है। इसके बाद बैतूल, अलीराजपुर और सागर जिले के नंबर आते हैं।
सब पर हुई सख्ती
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देश से प्रदेश पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई का अभियान चलाया था। जिसमें वाहन चालक के साथ वाहन स्वामी और बच्चों के अभिभावकों पर भी सख्मी करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
मप्र में कम है आंकड़ा
मप्र में वर्ष 2022 में 1259 कम उम्र के वाहन चालकों पर कार्रवाई तय की गई थी। जबकि वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों में 396 बालकों पर ही कार्रवाई हुई है। बड़े राज्यों के लिहाज से मप्र में इस कार्रवाई का आंकड़ा कम माना जा रहा है और सड़क सुरक्षा के लिहाज से इसे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
कई जिलों कार शून्य रिकॉर्ड
प्रदेश के 17 जिले ऐसे हैं, जिन्होंने नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई ही नहीं की। जबकि पुलिस मुख्यालय ने सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा था। इनमें कटनी, रायसेन, दमोह, सीधी, टीकमगढ़, सीहोर, शिवपुरी समेत अन्य जिले शामिल हैं। जबकि होशंगाबाद, उज्जैन और रतलाम जिले में एक एक चालान बनाकर नाममात्र की कार्रवाई की गई है।

Published on: