खंडवा

चौंकाने वाली लापरवाही… 20 साल पहले दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आज भी खंडवा की वोटर लिस्ट में जिंदा

-स्थानीय निकाय की सूची में अब भी कई मृत मतदाताओं के नाम -केंद्रीय निर्वाचन आयोग और स्थानीय निकाय की सूची में भारी अंतर -कांग्रेस ने ली है आपत्ति, एसएसआर की प्रक्रिया में अपडेट होगी सूची
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 12:10 PM IST
Khandwa Voter List
खंडवा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल सोनी निधन के बाद भी मतदाता सूची में दर्ज।

केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची तो अपडेट हो गई है, लेकिन स्थानीय निर्वाचन द्वारा अब तक अपनी सूची अद्यतन नहीं की गई है। नगरीय निकाय के लिए इस वर्ष दी गई मतदाता सूची में कई मतदाता आज भी जिंदा है। वार्ड क्रमांक 20 के निवासी रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल सोनी निधन के 20 साल बाद भी स्थानीय चुनाव के मतदाता के रूप में दर्ज है।

हर साल अपडेट होती सूची, फिर भी त्रुटी

एसआईआर के बाद दी गई अपडेट मतदाता सूची और स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में अब भी बड़ा अंतर आ रहा है। एसआईआर की मतदाता सूची में मृत और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम काटे गए है, लेकिन स्थानीय निकाय की सूची में यह नाम अब भी मौजूद है। वार्ड क्रमांक 20 के भाग क्रमांक 79 में कुल 815 मतदाताओं में से 17 मृत और भाग क्रमांक 80 में 560 में से कुल 13 मृत मतदाताओं के नाम आज भी स्थानीय निकाय की सूची में दर्ज है। इसमें कई तो ऐसे भी है जिनकी मृत्यु को लंबा समय हो गया है, लेकिन मतदाता सूची में आज भी जिंदा है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय निकाय की मतदाता सूची भी हर साल अपडेट की जाती है। जिसके चलते स्थानीय निवार्चन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है।

यह मृतक अब भी वोटर लिस्ट में जिंदा

वार्ड 20 में मतदाता क्रमांक 701 में हीरालाल सोनी जो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे और 105 वर्ष की उम्र में करीब 20 साल पहले उनका निधन हो चुका है, आज भी सूची में दर्ज है। इसी तरह विनायकराव जोशी मार्ग निवासी गौरव धनवरिया जिनकी करीब तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है, मतदाता क्रमांक 474 और 475 दो जगह दर्ज है। इसी तरह भाग क्रमांक एक पर मतदाता क्रमांक 380 पर दर्ज मुकेश सोमानी की मृत्यु भी दो साल पहले हो चुकी है।

जो जिंदा उनके नाम कटा दिए, मृतकों के नाम शामिल

स्थानीय निकाय की मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने सूची के अद्यतन कार्रवाई पर सवाल खड़े किए है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि आश्चर्य तो यह है कि किस तरह से स्थानीय निकाय की सूची अपडेट की है, जिसमें जिंदा मतदाताओं को तो हटा दिया, मृतकों के नाम रहने दिए गए है। वार्ड 45 में केंद्र क्रमांक 170 पर भाग एक में जनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनका नाम दर्ज है। जबकि जो जिंदा है उनके नाम काट दिए गए है।

दो जगह दर्ज मतदाता अब सूची से ही गायब

प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि वार्ड 45 में केंद्र क्रमांक 171 के भाग दो में मतदाता फिरो का नाम क्रमांक 297 पर और भाग 3 में 286 पर था। सूची से एक जगह नाम काटना था, लेकिन दोनों जगह से ही काट दिया गया। इसी तरह से फिरोजा बी शफीक का नाम भाग क्रमांक दो और भाग क्रमांक 3 दोनों से ही डबल एंट्री के कारण डिलिट कर दिया गया है।

एसआईआर के तहत सूची जारी की जाए

स्थानीय निकाय की मतदाता सूची में कई विसंगतियां है। हमारी मांग है कि घर-घर जाकर नई सूची बनाई जाए या फिर एसआईआर के तहत बनी अपडेट सूची को स्थानीय निकाय सूची में अपडेट किया जाए।
प्रतिभा रघुवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

Updated on:
28 Oct 2026, 12:10 PM IST
Published on: