खंडवा

खंडवा में भाजपा नेता ने की आत्महत्या, मरने से पहले कांग्रेस नेता पर लगाए आरोप

Jitendra Chaudhary BJP leader Suicide: भाजपा नेता ने मौत से पहले दिए बयान में कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद पर लगाए सूदखोरी और प्रताड़ित करने के आरोप।

2 min read
Feb 10, 2026
bjp leader suicide poison congress leader allegations

Jitendra Chaudhary BJP leader Suicide: मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है यहां एक भाजपा नेता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। बीजेपी नेता को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृत्यु से पूर्व पुलिस को दिए बयान में बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद पर सूदखोरी व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला, कैसे हुई बीजेपी नेता जितेन्द्र चौधरी की मौत?

खंडवा शहर के लवकुश नगर सेक्टर-3 में पहले वाले बीजेपी नेता और ठेकेदार जितेन्द्र चौधरी उर्फ जीतू ने मंगलवार सुबह बड़गांव भीला रोड स्थित कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये के घर पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर जितेन्द्र को कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये व अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे जितेन्द्र की मौत हो गई। जितेन्द्र ने मौत से पूर्व पुलिस को दिए बयान में कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृत्यु पूर्व बयान में क्या कहा जितेन्द्र चौधरी ने?

जितेन्द्र ने मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में बताया- कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये से 50 लाख रुपए का लेन-देन है। वहीं, करीब एक करोड़ रुपए की मार्केट की उधारी है। गणेश 5% ब्याज लेता है। वह मकान बिकवाने की धमकी देता है। मेरी बेटी का रिश्ता तक तुड़वा दिया है। वहीं जितेन्द्र की बहन ने जितेन्द्र की पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि जीतू की पत्नी प्राइवेट स्कूल में टीचर है। जब जीतू कर्ज के चलते कंगाल हो गया तो पत्नी ने भी उससे दूरी बना ली। वो पति को खाना तक नहीं देती थी और जीतू दो साल से मेरे घर पर आकर खाना खाता था। जितेन्द्र के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बेटा विनायक चौधरी सिविल इंजीनियर है जबकि बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी में नाश्ता करते-करते थम गईं 20 साल के युवक की सांसें

Updated on:
11 Feb 2026 01:29 pm
Published on:
10 Feb 2026 05:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर