खंडवा

एमपी में भाजपा नेता ने की तू तड़ाक तो आरटीओ अधिकारी को आया गुस्सा, देखें वीडियो

mp news: भाजपा नेता के डंपर का चालान काटने के बाद हुई बहसबाजी, तू-तड़ाक तक पहुंची बात तो चढ़ा आरटीओ का पारा...।
2 min read
Oct 30, 2025
khandwa
RTO got angry when the BJP leader tone is higher

mp news: मध्यप्रदेश के खंडवा में आरटीओ अधिकारी और भाजपा नेताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इस बहसबाजी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें भाजपा नेता के द्वारा तू तड़ाक करने पर आरटीओ भड़कते हुए नजर आ रहे हैं और एफआईआर कराने की चेतावनी तक दे डाली। भाजपा नेता का आरोप है कि उनके 40 डंपर है और उनसे हर महीने 80 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। वहीं आरटीओ वीडियो में ये भी कह रहे हैं उनके द्वारा किसी से कोई पैसा नहीं मांगा गया है।
देखें वीडियो-

डंपर का चालान बनाने से बढ़ी बात

सारा विवाद उस वक्त बढ़ा जब गुरूवार की सुबह आरटीओ दीपक माझी ने भाजपा नेता राकेश बंसल के डंपर का ओवरलोडिंग का चालान काट दिया। जब चालान काटे जाने की बात राकेश बंसल व अन्य भाजपा नेताओं को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंच गए। इसी दौरान भाजपा नेता राकेश बंसल ने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग शहर में चलने वाले सभी डंपर चालकों से हर माह 2000 प्रति डंपर की वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास 40 डंपर हैं और उनसे ही 80 हजार रूपये महीने की मांग की जा रही है। पैसे नहीं दिए तो चालान काट दिया। इसी दौरान भाजपा नेता राकेश बंसल ने तू-तड़ाक से बात की जिसे सुनकर आरटीओ दीपक माझी भड़क गए और तू-तड़ाक से बात न करने की बात कहते हुए एफआईआर कराने की चेतावनी दे डाली।

काफी देर तक चला हंगामा

आरटीओ व भाजपा नेताओं के बीच हुई बहसबाजी के बाद काफी देर तक पंधाना रोड पर हंगामा होता रहा। नाराज भाजपा नेता मुकेश तनवे, राकेश बंसल व अन्य अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ रोड पर ही चक्काजाम प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग खुलकर वसूली कर रहा है और जो विरोध कर रहा है उसे कार्रवाई का डर बताया जा रहा है। हंगामे की खबर लगते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं से बातचीत की उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं जाकर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।

Updated on:
30 Oct 2025 07:54 pm
Published on:
30 Oct 2025 07:53 pm