Omkareshwar jyotirlinga: प्रयाग महाकुंभ के बाद उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर राज्य सरकार ने ओंकारेश्वर में भी तैयारी शुरू हो गई है।
Omkareshwar jyotirlinga: सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर में 600 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास किए जाना है। इन विकास कार्यों में 100 करोड़ के प्रस्ताव संभागीय समिति के सामने विचारधीन हैं। इसकी बैठक 15 फरवरी को होगी। इस समिति में स्वीकृत हो चुके ओंकारेश्वर परिक्रमा पथ और रोड चौड़ीकरण के कार्यों स्वीकृति राज्य स्तरीय कमेटी से मिलनी है। संभागीय बैठक में अन्य विकाय कार्यों के भी स्वीकृति होने की उम्मीद है।
प्रयाग महाकुंभ के बाद उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर राज्य सरकार ने ओंकारेश्वर में भी तैयारी शुरू हो गई है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को देखते हुए ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के दौरान 7-8 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। जिसके चलते ओंकारेश्वर के लिए राज्य शासन ने विशेष कार्य योजना तैयार की है।
उज्जैन के मुकाबले ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की स्थिति घनत्व वाली है। यहां सीमित जगह होने से सिंहस्थ में आने वाली भीड़ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने रोड चौड़ीकरण, नया पुल, केबल रोप-वे सहित नगर विस्तार व सौंदर्यीकरण की योजना बनाई है।
संयुक्त कलेक्टर व नोडल सिंहस्थ 2028 अंशु जावला ने बताया कि हमारे द्वारा भेजे गए परिक्रमा पथ और रोड चौड़ीकरण के 14 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को संभागीय समिति ने स्वीकृत कर दिया है। राज्य समिति में जल्द ही इसका निर्णय होगा। अन्य प्रस्ताव संभागीय समिति के पास है। सिंहस्थ से पूर्व सभी काम पूर्ण कर लिए जाएंगे।
प्रशासन ने ओंकार पर्वत परिक्रमा मार्ग का 14 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। वर्तमान में परिक्रमा पथ करीब 4 फीट चौड़ा है, जिसे 6 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही 7 किमी मार्ग की मरम्त भी की जाएगी। घाटों का जीर्णोद्धार, नए घाट निर्माण, पीडब्ल्यूडी के रोड, सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव शामिल है।
सनावद में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का एप्रोच रोड भी इसमें शामिल किया गया है। इन कार्यों की लागत करीब 100 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा पुलिस विभाग के 48 करोड़ के प्रस्ताव, पर्यटन विभाग के प्रस्ताव भी अलग है। संभागीय समिति इन पर 15 फरवरी को निर्णय लेगी। इसके बाद प्रशासन द्वारा अन्य नए कार्यों के प्रस्ताव भी बनाकर संभागीय समिति को भेजे जाएंगे। सिंहस्थ को लेकर ओंकारेश्वर में करीब 600 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है।