खंडवा

हरित प्रदेश अभियान : नमोवन शहर का बनेगा आक्सीजन बैंक, विकसित होगा प्राकृतिक जंगल

हरित प्रदेश अभियान के तहत ‘ नमोवन ’ में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया गया। पत्रिका और निगम की अगुवाई में सामूहिक रूप से रोपे 11 हजार 11 हजार 111 पौधे रोपे गए। सामाजिक संस्थाओं और बेटियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
3 min read
Jul 27, 2026
Harit Pradesh
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान : नमोवन में सामूहिक रूप से पौधरोपण करते लोग।

हरित प्रदेश अभियान के तहत ‘ नमोवन ’ में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया गया। पत्रिका और निगम की अगुवाई में सामूहिक रूप से रोपे 11 हजार 11 हजार 111 पौधे रोपे गए। सामाजिक संस्थाओं और बेटियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नमोवन में 66 हजार से अधिक पौधे रोपे जा

नमोवन में अब तक 66 हजार से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। जिसका लक्ष्य 13 हेक्टेयर में 1 लाख 23 हजार पौधे रोपने का है। रोपे गए पौधों में छायादार, फलदार पौधे शामिल हैं। महापौर अमृता यादव ने कहा कि निगम के द्वारा एक साल के भीतर नमोवन में 56 हजार पौधे हरे-भरे हो चुके हैं।

हरा-भरा जंगल के रूप में विकसित होगा नमोवन

आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत का कहा है कि मियावाकी पद्धति से घने व प्राकृतिक रूप से जंगल तैयार किया जा रहा है। सिविल लाइंस एरिया में स्थिति नमोवन में निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जल समिति अध्यक्ष राजेश यादव ने भी कहा कि कहा कि छोटे क्षेत्रफल में भी तेजी से एक बड़े आक्सीजन बैंक और हरे-भरे शहर के जंगल के रूप में विकसित होगा।

सामूहिक रूप से पौधरोपण, इन्होंने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

लायंस क्लब खंडवा से घनश्याम वाधवा, हेमलता पालीवाल, पवन लाड़,नारायण बाहेती, गुरमीत सिंघ उबेजा, अणिमा उबेजा, आशा उपाध्याय, व हीरालाल आदि। लियो क्लब से अभिषु शर्मा, अपूर्व उपाध्याय, श्रद्धा पालीवाल,प्रिया कारले आदि। अध्यक्ष संजय गंगराड़े, ओजस से संजना खत्री, इंदर दीप कौर ,लिट्टी मैथ्यू, प्रेरणा दुबे, दीपक दुबे, जोबिन जोसफ, राकेश खत्री, अनिल बाहेती, मनोज वर्मा, हरिशंकर दलाल , हीरालाल, सक्षम संस्था, महिला पतंजलि, आदर्श योग संस्कार के सदस्य उपस्थित रहे।

निगम अधिकारी व कर्मचारी भी हुए शामिल

कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, संजय शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, मनीष झीले, भरत सुरजाय, प्रशांत पंचौरे, बाजार प्रभारी प्रकाश राजपूत, सहायक बाजार प्रभारी हरिश्चंद्र दूबे, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इनका कहना

आइए...आने वाली पीढिय़ों की खुशहाली लगाएं पौधे

अमृता यादव, महापौर...पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि जीवन, जल, जैव विविधता और आने वाली पीढिय़ों की खुशहाली के सबसे बड़े संरक्षक हैं। आइए, हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसे पेड़ बनने तक संवारने का संकल्प ले।

हरियाली नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी

अनिल विश्वकर्मा, अध्यक्ष, ननि... सामूहिक प्रयास के साथ पत्रिका और निगम के द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम सराहनीय कदम है। जब समाज और प्रशासन मिलकर पौधे लगाते हैं, तब केवल हरियाली नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी बीजारोपण होता है।

पौधा स्वस्थ जीवन की पूंजी

राजेश यादव, एमआईसी सदस्य,...आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, ठंडी छांव और स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

प्राकृतिक जंगल बनेगा

प्रियंका सिंह राजावत, आयुक्त, ननि,...मियावाकी पद्धति से विकसित हो रहा नमोवन भविष्य का प्राकृतिक जंगल और शहर का सशक्त ऑक्सीजन बैंक बनेगा।

Updated on:
27 Jul 2026 12:26 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:26 pm