खंडवा

धनतेरस विशेष: पंच महायोग में होगी धनवर्षा

आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू हो गया है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर पंच महायोग में होगी धनवर्षा।  

2 min read
Oct 17, 2017
dhanteras

खंडवा.
आज से दीपोत्सव का पांच दिवयसीय पर्व शुरू हो जाएगा। इसको लेकर पूरा बाजार सज गया है। जहां सराफा में पूरी लाईटिंग करके कालीन बिछा दी गई है। वहीं बर्तन बाजार और वाहनों के शोरूम तक भी सजा दिए गए हैं। इस धनवंतरी पूजन के शुरू होने वाले इस धनतेरस पर इस बार पांच योग बने रहे हैं। पंडित अंकित मारकंडेय के अनुसार धनतेरस के दिन चन्द्रमा व मंगल एक साथ कन्या राशि में होने से लक्ष्मी योग बनेगा व सूर्य बुध के एक साथ आने से बुधादित्य योग, सूर्य का राशि परिवर्तन होने से तुला सकांति महायोग व प्रदोश योग और ब्रह्मयोग होने से पांच महयोगों का पूरा संयोग बन रहा है। इस संयोग में खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

धन तेरस पर ऐसे कई शुभ योग रहेंगे, जो खरीदारी लिए समृद्धिकारक होंगे। इस दिन प्रदोष काल में की गई खरीदी शुभ व लाभकारी मानी जाती है। इसकी वजह यह है कि धन के देवता कुबेर का प्राकट्य प्रदोश काल में शाम के वक्त होना माना गया है। शास्त्रों में भी प्रदोश व्यापिनी धनतेरस का खास महत्व बताया गया है। धनतेरस पर सायं के समय लक्ष्मी और कुबेर की पूजा व यम दीपदान के साथ ही खरीदी के लिए भी श्रेष्ठ समय रहेगा। वैसे धनतेरस एक अबूझ मुहूर्त वाला दिन होता है। इसलिए धनतेरस पर पूरे दिन खरीदी की जा सकती है। इस बार भी धनतेरस का बाजार करीब ३० करोड़ से अधिक का होगा।

ये भी पढ़ें

Dhanteras 2017 : इस राशि के लोग खरीदें ये समान तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सराफा बाजार से सबसे अधिक उम्मीद
धनतेरस पर्व पर सबसे अधिक सराफा बाजार में चहल-पहल देखने को मिलती है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर करीब २५० दुकानें हैं, जिनपर पर अच्छी खरीदारी की संभावना है। सराफा व्यापारियों के अनुसार सभी दुकानों का एवरेज दो से तीन लाख रुपए की है। नया सोना-चांदी की खरीदी के अलावा पुराना, अदला-बदली भी होगी। इसलिए यह कारोबार करीब आठ से १० करोड़ तक जाने की उम्मीद है।

वाहनों की पहले से हुई बुकिंग
धनतेरस पर वाहनों की भी जमकर खरीदारी होती है। इस बाजार में भी काफी अच्छी खरीदी की संभावना है। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे मॉडल और ऑफर से भी वाहनों की खरीदारी खूब होती है। छोटे-बड़े मिलाकर 500 से अधिक बाइकों की बुकिंग हो गई है। लोगों ने पहले से ही विशेष मुहूर्त में वाहन उठाने के लिए बुकिंग कराई है। करीब ५ करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

दमकेगा कपड़ा बाजार
शहर में 200 से अधिक छोटी-बड़ी रेडिमेड कपड़े की दुकानें है। ग्रामीण क्षेत्र की मिला लें तो यह संख्या ४०० से अधिक होगी। कपड़ा मार्केट में एक दिन पहले अच्छी-खासी रौनक दिखाई दी। रेडिमेड वस्त्र संघ विक्रेताओं के अनुसार इस बार ५ करोड़ से अधिक के कारोबार होने का पूरा अनुमान है। इसमें ब्रांडेड और लोकल दोनों शामिल हैं।

इलेक्ट्रॉनिक में लुभा रहे ऑफर
धनतेरस पर 4 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होने की संभावना है। दीपावली तक यह ६ करोड़ तक पहुंच जाएगा। लोगों ने पहले से ही बुकिंग करवा दी है। इस बार कई कंपनियों ने विशेष उपहार ऑफर देने की योजना बनाई है। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों को उपहार देने का वादा करके प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

आज रहेगी बर्तनों की चमक
धनतेरस पर गरीब हो या अमीर सभी कुछ न कुछ खरीदते हैं। भले ही चम्मच ही क्यों न खरीदें। इसलिए धनतेरस पर बर्तन व्यापार भी काफी अधिक रहता है। इस बार भी बर्तनों की चमक अच्छी रहने वाली है। संभावना है कि अच्छी दुकानदारी होगी। जिले में लगभग ५ करोड़ का व्यापार केवल वर्तनों का हो सकता है।

क्या खरीदें आज...
धनतेरस पर सोना, चांदी-पीतल के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, बहीखाता, भूमि-भवन, तांबा, इलेक्ट्रॉनिक समान की खरीदी फ लदायी होगी।

ये भी पढ़ें

खरीददारी के महापर्व धनतेरस पर आज करें शॉपिंग,जानें क्या है खरीददारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
Published on:
17 Oct 2017 01:39 pm
Also Read
View All