खंडवा

एमपी में दो दिन रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 18 जून को जाएंगी ओंकारेश्वर

President MP Visit- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 और 19 जून का कार्यक्रम तय, दो दिवसीय दौरे में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाएंगी और एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति

2 min read
Jun 04, 2026
President Droupadi Murmu Visit to MP on June 18 and 19
President Droupadi Murmu Visit to MP on June 18 and 19

President Droupadi Murmu - देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एमपी आ रहीं हैं। वे यहां 2 दिन रहेगी। प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 और 19 जून का कार्यक्रम तय हो गया है। वे अपने दो दिवसीय दौरे में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जाएंगी और एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगी। खास बात यह है कि पिछले साल यानि सन 2025 में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 18 एवं 19 जून का एमपी का दौरा प्रस्तावित था। उनके इंदौर और बड़वानी में कार्यक्रम थे हालांकि ऐन वक्त पर यह दौरा निरस्त कर दिया गया था।

खंडवा आएंगी महामहिम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 और 19 को खंडवा में रहेंगी। 18 जून को वे ओंकारेश्वर जाकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून को सिकल सेल के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए खंडवा जिला प्रशासन सक्रिय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए खंडवा जिला प्रशासन सक्रिय हो उठा है। वरिष्ठ प्रशासिनक अधिकारियों ने खासतौर पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में तैयारियां शुरु कर दी हैं।

जबलपुर में 21 जून को योग कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति के शामिल होने की बात

इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की बात कही जा रही है। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है वहीं उनकी सुरक्षा व्यवस्था का भी लगातार जायजा लिया जा रहा है।

राष्ट्रपति के दौरे की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं लेकिन तैयारियां शुरू

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे। हालांकि राष्ट्रपति के दौरे की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के भी शामिल होने की संभावना है।

Updated on:
04 Jun 2026 02:09 pm
Published on:
04 Jun 2026 01:41 pm