Private School: इन स्कूलों ने नियम विरुद्ध जाकर 10 फीसदी से अधिक फीस वृद्धि की थी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने एक जांच समिति बनाई थी। जांच समिति ने स्कूलों में फीस वृद्धि के आरोप सही पाए गए..।
Private School: मध्यप्रदेश में एक बार फिर प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर कड़ा एक्शन लिया है। प्राइवेट स्कूलों के द्वारा मनमानी फीस बढ़ाए जाने को लेकर प्रशासन ने ये सख्ती दिखाई है। मामला खंडवा जिले का है जहां 9 नामचीन प्राइवेट स्कूलों पर प्रशासन ने तगड़ा जुर्माना ठोका है। इन सभी स्कूलों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत मिली थी कि स्कूलों ने प्रशासन के नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई है।
खंडवा में 9 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ प्रशासन को शिकायत मिली थी कि स्कूलों में नियमों की अनदेखी कर फीस वृद्धि की गई है। इसके आधार पर जांच समिति गठित की गई जिसकी जांच में सभी स्कूलों के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इन सभी स्कूलों को नोटिस भी जारी कर जवाब मांगे थे स्कूलों ने जवाब भी दिए लेकिन जांच समिति स्कूलों की ओर से दिए गए जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई। जिसके बाद अब कड़ा एक्शन लेते हुए सभी 9 स्कूलों पर 1-1 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।