खंडवा

शैक्षणिक सत्र : 2026 : स्कूलों के खुले ताले, टेबल-कुर्सी, रजिस्टर पर जमी धूल की परत हटाई

चालू शैक्षणिक सत्र में स्कूलों का ताले खुल गए हैं।लेकिन अभी घंटी नहीं बजी हैं। 16 जून से स्कूलों में कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों ने पहले दिन स्कूलों में पुस्तकों के वितरण की तैयारी की। प्रवेश के साथ अपनी उपस्थित के लिए सामूहिक रूप से स्कूल में सेल्फी लेकर ऑनलाइन फोटो सबमिट किया।
2 min read
Jun 09, 2026
School
खंडवा : शासकीय स्कूलों में आठ जून को ताले खुलने के बाद पहुंचे शिक्षक

चालू शैक्षणिक सत्र में स्कूलों के ताले खुल गए । लेकिन अभी घंटी नहीं बजी हैं। 16 जून से स्कूलों में कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों ने पहले दिन स्कूलों में पुस्तकों के वितरण की तैयारी की। प्रवेश के साथ अपनी उपस्थित के लिए सामूहिक रूप से स्कूल में सेल्फी लेकर ऑनलाइन फोटो सबमिट किया।

पहली से 12 वीं तक शिक्षकों के लिए स्कूल खुले

स्कूल शिक्षा विभाग में सोमवार को जिलेभर में पहली से 12 वीं तक स्कूलों के ताले खुल गए। पहले दिन शिक्षकों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ ही टेबल की धूल को हटाया। प्रधान पाठकों और शिक्षकों ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अपार आइडी आदि पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हायर सेकंडरी स्कूलों में लैब से लेकर स्कूल में सफाई की गई।

लैब, टेबल और स्कूलों की सफाई की

पहले दिन शिक्षकों ने सांदीपनि स्कूल आनंद नगर में लैब की सफाई की गई। पुस्तक वितरण के लिए शेड तैयार किए गए। इस दौरान कुछ बच्चों ने प्रवेश भी लिए। फील्ड में अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे अधिक जोर अपार आइडी और प्रवेश पर दिया गया।

10 व 12 वीं अंक सूची लेने पहुंचे बच्चे

उत्कृष्ट विद्यालय, सांदीपनि समेत हायर सेकंडरी और हाई स्कूल में बच्चे अंक सूची के लिए पहुंचे। उत्कृष्ट के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में बच्चों का प्रवेश शुरू है। इस लिए जो बच्चे अंक सूची नहीं ले गए उन्हें सत्यापित अंक सूची दी जा रही है।

ऑनलाइन भरना होगा उपस्थिति

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। पहले दिन शिक्षकों ने सेल्फी और स्कूलों में ग्रुप फोटो व वीडियो शेयर कर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में ऑनलाइन रिपोर्ट भरनी होगी।

इनका : पीएस सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी

स्कूल खुल गए हैं। अब शिक्षक रेगुलर अपनी उपस्थित देंगे। प्रवेश, पुस्तक वितरण के साथ ही बच्चों की अपार आइडी को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।

Updated on:
09 Jun 2026 12:17 pm
Published on:
09 Jun 2026 12:17 pm