
सिंहस्थ 2028 और आगामी श्रावण मास को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है। बुधवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मांधाता थाना कंट्रोल रूम में 15 सदस्यीय निर्माण समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा आने वाले समय में जूना महल की जगह प्रतीक्षा हाल बनाने, पुराना बस स्टैंड पर मल्टी लेवल पार्किंग और अतिक्रमण हटाने पर प्रभावित लोगों को दुकान बना कर देना और ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र के विस्तार पर मुख्य फोकस रहेगा।
अगले सप्ताह आरंभ होने वाले श्रावण मास को लेकर भी जिला प्रशासन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुखदेव मुनि द्वार, जूना महल की जगह प्रतीक्षा हाल और अन्य हो कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद थानाा मांधाता कंट्रोल रूम में बैठक हुई। पंडितों समस्याओं को लेकर बिंदुवार चर्चा कर उनका समाधान किया गया। बैठक में एसडीएम पंकज वर्मा, पुनासा एसडीओपी मनोहर गवली, थाना मांधात प्रभारी अनोख सिंधिया, सीएमओ मोनिका पारधी, श्रीजी मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक राव पुष्पेंद्र सिंह उपस्थित थे।
सुखदेव मुनि द्वारा लगभग 2 महीने से बंद है। इसका चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने वाला है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि तीन से चार दिन में इसे प्रारंभ कर दिया जाएगा यहां से श्रद्धालु तीन कतार में प्रवेश करेंगे। कतार में लगने से धक्का मुक्की नहीं होगी, सीढिय़ों से उतरते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन आराम से होंगे। गर्भ गृह से 5 फीट दूर से दर्शन करते हुए धक्का गेट से ही श्रद्धालु बाहर आएंगे।बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश परिहार, लीलाधर खंडेलवाल, मनीष पुरोहित, कालू केवट, अशोक शर्मा, अंतर सिंह बारे, अजय भाटिया आदि सदस्य मौजूद थे।
निकासी द्वारा से प्रोटोकॉल और विशेष दर्शन टिकट बाल श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए प्रवेश कराया जाएगा। यहां से यू टर्न लेकर गर्भगृह से दर्शन करते हुए लकड़ी गेट से बाहर निकल जाएगा। नवीन बस स्टैंड से आगे सरकारी हॉस्पिटल से कुबेर भंडारी मंदिर तक सडक़ को वन-वे किया जाएगा। इसके लिए नहर से रास्ता बनाया जा रहा है। निकासी के लिए एनएचडीसी तरफ जाने वाले रास्ते से गाडिय़ां होकर नहर के रास्ते से वापस आएंगे जिससे यहां लगने वाले जाम की समस्या नहीं होगी।