खंडवा

ओंकारेश्वर में चोरी की तीन वारदातें

बाजार में गले से खिंची चेन, घाट से चोरी हुई सोने की माला, घर में दिनदहाड़े वारदात
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2023, 12:22 PM IST
Three incidents of theft in Omkareshwar
Three incidents of theft in Omkareshwar

खंडवा. ओंकारेश्वर में दो दिन के अंदर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। बाजार गई युवती के गले से सोने की चेन खिंच गई। इसके बाद एक सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर में वारदात के बाद नर्मदा नदी के ब्रम्हपुरी घाट से एक श्रद्धालु का पैंट चोरी हो गया। जिसमें सोने में गठी रुद्राक्ष की माला, 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन रखा था।
सूने घर में हुई चोरी
ग्राम कोठी की ओंकार हाइटेक सिटी में दिनदहाड़े सूने घर में चोरी हुई है। फरियादी रितिक पिता राजेश पंवार (23) निवासी ससुंदरा जिला बैतूल हाल ओंकार हाईटेक सिटी ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा के घर पर रुका था। जीजा मुकेश परिहार रिश्तेदारी में गमी होने के कारण बाहर गए हुए थे। रितिक भी काम से बाहर चला गया। इस बीच 20 अप्रैल की दोपहर 12 से शाम 7 बजे के बीच चोरों ने ताला तोड़कर घर से एक लाख 80 हजार रुपए नकद और लगभग ढाई लाख के जेवर चोरी कर लिए।
घाट से पैंट ले गया चोर
ब्रम्हपुरी घाट में 20 अप्रैल की शाम स्नान कर रहे श्रद्धालु अमृत पिता सुभाष पाठक (32) निवासी ग्राम अंदरसुल जिला नासिक का पैंट चोरी हो गया। अमृत ने पुलिस को बताया कि उसके पैंट में सोने में गठी रुद्राक्ष की चेक, नकदी 10 हजार रुपए औरएक मोबाइल फोन रखा था। इसके एक दिन पहले 19 अप्रैल की शाम वालवाड़ी चौराहा के हाट बाजार में मोना पति राजकुमार मिश्रा निवासी चेतगिरी काॅलोनी छतरपुर, हाल निवासी हाईटेक सिटी ओंकारेश्वर के गले से सोने की चेन बदमाशों ने खींच ली थी।

Published on: