खंडवा

लव ट्रायंगल के चलते गई तीन जाने , पति-पत्नी की मौत के बाद प्रेमी ने भी की आत्महत्या

लव ट्रायंगल में उलझकर तीन जाने चली गई। दो दिन पहले पत्नी की हत्या कर पति के फांसी लगाने के बाद उस युवक ने भी आत्महत्या कर ली, जिस पर पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप है। उसने अपनी बहन के घर जहर पी लिया। साथ ही बहन से यह वादा लिया की वह माता-पिता का ध्यान रखेगी।
2 min read
May 26, 2026
Crime News
पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लव ट्रायंगल का मामला इंदौर के मेघदूत नगर का है। यहां रहने वाले हल्के वीर सिंह पटेल ने अपने पत्नी रोशनी की गला घोटकर हत्या कर दी और खुद ने जहर पी लिया था। हल्के वीर सिंह के शव के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने पत्नी और सतीश सावले के बीच अवैध संबंध की बात लिखी थी। इसी वजह से पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या करना लिखा था।

प्रेमिका की हत्या और उसके पति की मौत के बाद सुसाइड नोट में नाम आने के बाद से सतीश परेशान था। बता दें की जिले पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम घाटाखेड़ी में रहने वाले सतीश पिता सुखराम (35) सावले पिछले 10 सालों से इंदौर के पास पीथमपुर में एक कंपनी के जॉब कर रहा था। इस दौरान उसकी दोस्ती इंदौर के रहने वाली महिला रोशनी पटेल से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों के बीच संबंध बन गए। सतीश और रोशनी के बीच चल रहे अवैध संबंधों की जानकारी पति हल्के वीर पटेल को भी लग गई। इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो रहे थे।

घर पर आ कर धमकाया था

सतीश के पिता सुखराम का कहना है कि रोशनी का पति अपने परिवार के साथ पीथमपुर में उनके घर आया था उसने घर आकर जमकर हंगामा किया और मारपीट की। उसने कहा कि सतीश उसकी पत्नी से दूर रहे। सतीश को पत्नी से मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद वे शनिवार को अपने गांव वापस घाटाखेड़ी आ गए। वे रविवार ग्राम राजौरा में बेटी के घर पर थे। दोपहर में सतीश ने मोबाइल सिम लेने के लिए 500 रुपए मांगे। शाम में जब वह वापस लौटा तो उसके मुंह से कीटनाशक की दुर्गंध आ रही थी।

बहन से कहा माता-पिता का ध्यान रखना

पिता का सखाराम का कहना है कि शाम में जब सतीश वापस घर लौटा तो उसके मुंह से कीटनाशक की दुर्गंध आ रही थी। यह देख पिता भाप गए कि सतीश थी ने कीटनाशक पी लिया है। माता पिता और बहन सभी रोने लगे। तभी पास खड़ी बहन को सतीश ने कहा कि माता-पिता का ध्यान रखना इसके बाद में उसे गंभीर हालत में बोरगांव के अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से उसे शहर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया इस भी रास्ते में ही सतीश की मौत हो गई।

शादी के एक माह बाद पत्नी छोड़कर चली गई


सतीश की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी लेकिन शादी के एक माह बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई। चर्चा है कि पति को सतीश के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, जिसके चलते वह चली गई। इसके बाद सतीश अकेला ही पिथमपुर में रह रहा था। चार साल पहले उसके माता-पिता उसके पास रहने चले गए थे।

- मर्ग कायम के मामले की जांच की जा रही है। इंदौर के मेघदूत नगर के दंपति की मौत से जुड़ा मामला है। संबंधित थाने से मामले को लेकर जानकारी जुटा रहे है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एसआइ अविनाश भोपले, बोरगांव चौकी प्रभारी।


Updated on:
26 May 2026 12:01 pm
Published on:
26 May 2026 12:00 pm