खरगोन

बाजीराव पेशवा की युद्ध नीति का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा स्थल, बाजीराव पेशवा की याद में बना स्मारक के जीर्णोद्धार का खाका तैयार किया, 29 करोड़ 90 लाख होंगे खर्च
2 min read
Jul 07, 2021
Bajirao Peshwa's war policy read the Students
बाजीराव पेशवा स्मारक के सामने निरीक्षण करते कमिश्नर और अन्य अधिकारी।

बेडिय़ा/ खरगोन.
मराठा शासक और अपराजय योद्धा बाजीराव पेशव की समाधि स्थल (रावेरखेड़ी) को मप्र सरकार राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है। जिसे लेकर बुधवार को इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने अधिकारियों के दौरा किया। उन्होंने समाधि स्थल व आसपास क्षेत्र देखा और बाजीराव पेशवा प्रतिष्ठान समिति सदस्यों आदि से चर्चा की। शर्मा ने कहा कि बाजीराव पेशवा समाधि स्थल को पर्यटन की दृष्टि से शीघ्र विकसित किया जाएगा। जहां मप्र टूरिज्म विभाग की मदद से बाजीराव पेशवा की 28 फीट ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू) स्थापित की जाएगी। इसके अलावा सैनिक स्कूल भी प्रस्तावित है। इस स्कूल में बाजीराव पेशवा की युद्धनीति का पाठ पढ़ाया जाएगा। अभी अमेरिका में युद्धनीति का अध्ययन कराया जा रहा है। कमिश्नर शर्मा ने कहा कि यहां के विकास को लेकर यह मेरा प्रथम दौरा था। आपकी मांग के को ध्यान में रख बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भव्य स्मारक सहित दक्षिणी नर्मदा घाट का निर्माण आदि कार्य हो निर्देश जारी किए जाएंगे। जगह कम पड़ी तो लैंड एरिया की भूमि भी लेगें। उन्होंने आगे कहा कि बाजीराव पेशवा समाधि स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में मप्र टूरिज्म विभाग ने इसकी पहल से एक खांका तैयार किया है। प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर विकास और सौंदर्यीकरण कार्यो की संभावनाएं देखी। कलेक्टर अनगृहा पी सहित जपं सीईओ गौरव बैनल, एसडीएम अनुकूल जैन, एसडीओपी मानसिंह ठाकुर, जनपद सीईओ पी शर्मा, बड़वाह तहसीलदार रंजना पाटीदार, सनावद तहसीलदार राहुल डावर, नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल सहित पटवारी नरेंद्र सोनी, शैलेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश पगारे, मोहन परिहार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

टूरिज्म विभाग करेगा सौंदर्यीकरण

मप्र टूरिज्म विभाग ने बाजीराव पेशवा समाधि स्थल विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। जिस पर आगे कार्य किया जा सकता है। इसमें इंट्रेंस गेट, टूरिज्म फेसिलिटेशन सेंटर पार्किंग एंड लेंड स्केपिंग, द्वारफवाल, स्टोन बेंचेस, पाथवे आदि सहित 29 करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपए की लागत के कई कार्य किए जाएंगे।

पांच प्रमुख कार्यों का प्रस्ताव

संभागायुक्त ने बाजीराव पेशवा स्मृति प्रतिष्ठान के सदस्यों से उनकी रूपरेखा के बारे में विस्तार से जाना। समिति के सदस्य विवेक भटोरे ने बताया कि यहां इंटरवेंशन सेंटर, नौकाविहार, सैनिक स्कूल, म्यूसियम और स्टेच्यू लगाया जाना प्रस्तावित है। रावेरखेड़ी तक पहुंच मार्ग खराब है। इस समस्या के समाधान के लिए टीडीआर स्कीम के तहत निर्माण किया जाएगा।

Published on:
07 Jul 2021 10:20 pm