खरगोन

बुजुर्ग ने 50 फीट ऊंचे पेड़ से लगाई छलांग, कैद हुआ रौंगटे खड़े कर देने वाला Video

बताया जा रहा है कि हालही में बुजुर्ग ने कीटनाशक पी लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दो ददिन ICU में भर्ती रखा गया। अस्पताल से लौटकर आए बुजुर्ग ने परिवार के एक सदस्य को काट लिया। इसके बाद घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गया।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2024, 11:12 AM IST
news

मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के खरगोन ( Khargone District ) जिले में एक बुजुर्ग ने इलाके के एक 50 फीट ऊंचे नीम के पेड़ ( Jump from tree ) से छलांग लगा दी है। इस घटनाक्रम में बुजुर्ग के सिर और हाथ पैर में चोट आई है। आनन-फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए खरगोन के जिला अस्पताल ( Khargone District Hospital ) में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना का एक रौंगटे खड़े कर देनेवाला वीडियो ( hair raising video ) भी सामने आया है।

पूरा घटनाक्रम खरगोन जिले के मेनगांव थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली जैतापुर चौकी इलाके का है। जहां पिलझोपा के रहने वाले एक बुजर्ग आज्ञात कारणों के चलते रात 11 बजे पेड़ पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पेड़ पर चढ़ने से पहले बुजुर्ग ने अपने परिवार के ही सदस्य को दांतों से काट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। यही नहीं इसके बाद बुजुर्ग एकाएक घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इस दौरान जब आसपास मौजूद लोगों ने मामला बिगड़ता देखा तो पुलिस को सूचित कर दिया।

बुजुर्ग ने पेड़ से गाई छलांग

ता दें कि, बुजुर्ग के पेड़ पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही जैतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक बुजुर्ग को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से क्रेन भेजी गई, ताकि बुजुर्ग को पेड़ के ऊपरी हिस्से पर चढ़कर समझा सकें। लेकिन बुजुर्ग ने सब बातों को पूरी तरह से खारिज करते हुए नीम के पेड़ से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही कीटनाशक पीने के मामले में बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से लौटते ही बुजुर्ग ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पेड़ से गिरते ही बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई, जिसके चलते उसे तत्काल नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बुजुर्ग दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल पुलिस इसी कारण को तलाशने में जुटी हुई है।

Updated on:
15 May 2024, 11:12 AM IST
Published on: