25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश के बीच सड़क पर दौड़ रहा था आग की लपटों में घिरा ट्रक, अंदर फुल भरी थी बियर, देखें Video

beer truck fire video : जिले के अंतर्गत आने वाले एबी रोड पर ग्राम पनवाड़ी के पास ये हादसा हुआ है। इस मामले में हैरानी की बात ये रही कि जिस समय ट्रक में आग लगी हुई थी उसे समय पनवाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाजापुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 May 2024, 9:30 AM IST

fire in truck

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अंतर्गत जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर आगरा - मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग ( Agra Mumbai National Highway ) पर मंगलवार रात को सुनेरा थाना अंतर्गत ग्राम पनवाड़ी ( Gram Panwari ) के यहां बीयर से भरे हुए एक चलते हुए ट्रक ( Beer truck fire ) में आग लग गई। ट्रक में भीषण आग लगी जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया। आग के चलते ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। ट्रक में भरी आधी से ज्यादा बीयर भी नष्ट हो गई। आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ।

इस मामले में खास बात यह रही कि जिस समय ट्रक में आग लगी हुई थी उसे समय पनवाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हो रही थी ऐसे में बारिश के बीच भी ट्रक में कैसे आग भड़क उठी फिलहाल इसकी जांच की ज रही है।

यह भी पढ़ें- 3 सीटों को छोड़कर यहां दिग्गजों के गढ़ में तक कम हुई वोटिंग, एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रही भाजपा-कांग्रेस

देखें बारिश के बीच भी कैसे सुलगती रही आग

सुनेरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 0287 मध्य प्रदेश के इंदौर से बीयर भरकर शिवपुरी की तरफ जा रहा था। इसी बीच पनवाड़ी के यहां चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। वही इस मामले में  सुनेरा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

शाजापुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग