
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करना एक पिता की जान पर भारी पड़ गया है। बता दें कि युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के पक्षकारों ने मामले की शिकयत दर्ज कराने पर पीड़िता के पिता पर शराब छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित परिवार पर छेड़छाड़ के केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन, जब पीड़िता ने इसपर समझौता नहीं किया तो आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।
छेड़छाड़ के मामले में युवती द्वारा समझौता न करने से खफा हुए बदमाशों ने पीड़ित परिवार पर अपना खौफ जमाने की नीयत से खेत में सो रहे पीडि़ता के पिता को जान से मारने की कोशिश करते हुए रात में खेत की झोपड़ी में आग से झुलसते पीडि़ता के पिता की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद उसकी पत्नी और बेटा पहुंचा। इन्होंने आग बुझाकर गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मामले को लेकर भिंड एसपी असित यादव ने बताया कि छेड़छाड़ करने और पीड़िता के पिता को आग लगाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2023 में किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में राघवेन्द्र कौरव, शिल्पी कौरव समेत 3 पर केस दर्ज हुआ था। फिलहाल, ये तीनों आरोपी जेल में बंद हैं। इसे लेकर राघवेंद्र का ममेरा भाई बलवीर कौरव पीड़ित पक्ष पर राजीनामा का दबाव बना रहा था। सोमवार रात बलवीर भाई जनवेद और भतीजे आकाश के साथ खेत पर झोपड़ी में सो रहे पीड़िता के पिता के पास पहुंचा और पहले पिता से गाली - गलौज की। इसपर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आरोपियों ने शख्स पर शराब छिड़ककर आग लगा दी।
Updated on:
15 May 2024, 10:05 AM IST
Published on:
15 May 2024, 10:05 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.