खरगोन

मछली पकड़ने के लिए नदी में फैंका जाल, फंस गया विशाल अजगर

मछुआरे द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में एक विशाल अजगर फंस गया। जाल को ब्लैड से काटकर अजर को सुरक्षित निकाला गया, तब जाकर अजगर की जान बच सकी।

2 min read
News
मछली पकड़ने के लिए नदी में फैंका जाल, फंस गया विशाल अजगर

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की एक नदी में मछुआरे द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल में एक विशाल अजगर फंस गया। नदी में जब जाल बुरी तरह हिल रहा था तो मछुआरे को लगा कि, उसके जाल में मछली फंसी है। लेकिन, जब मछुआरे ने नदी से बाहर जाल बाहर निकाला तो जाल में अजगर को फंसा देख उसके होश उड़ गए। जाल में करीब 9 फीट लंबा अजगर था। मछुआरे ने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सर्प मित्र को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची। अजगर जाल में बुरी तरह से फंसा था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाल को ब्लेड की मदद से काटकर बाहर सकुशल निकाला गया।

बता दें कि, खरगोन के सनावद से 12 किमी दूर नलवा गांव में अजगर नदी में फेंके गए मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया था। इस संबध में सनावद डिप्टी रेंजर एनएस सोलंकी का कहना है कि, अजगर को तड़पते हुए पप्पू चौकीदार ने देखा तो गांव के ही रोहित बिरला को बताया। रोहित ने तुरंत ही इस संबंध में मुझे सूचना दी।


रेस्क्यू कर घने जंग में छोड़ा अजगर

जानकारी लगते ही विभाग की टीम वन्य प्राणी अभिरक्षक टोनी शर्मा को लेकर मौके पर पहुंची। शर्मा ने मछली के जाल में फंसे अजगर को जाल काटकर मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। वन विभाग की मदद से अजगर को सकुशल बड़वाह के घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वहीं, सर्प मित्र टोनी का कहना है कि, इस मादा अजगर की लंबाई 9 फीट और वजन 22 किलो है, जिसका सकुशल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।

कार से ठेला टच होने पर इतनी नाराज हुई महिला, सड़क पर फेंकने लगी ठेले के फल, Video Viral

Published on:
11 Jan 2022 06:18 pm