खरगोन

महज चार दिन का नवजात शिशु अस्पताल से चोरी, मचा हड़कंप

मेटरनिटी वार्ड से बीती राक एक नवजात चोरी हो गया। यह घटना रात्रि करीब एक बजे की बताई जा रही है। जिससे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Dec 24, 2021
महज चार दिन का नवजात शिशु अस्पताल से चोरी, मचा हड़कंप

खरगोन. आधी रात को जब अधिकतर लोग सोए हुए रहते हैं, उसी दौरान जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड से एक बच्चा चोरी हो गया, बच्चा चोरी की घटना सामने आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया, स्वास्थ विभाग से लेकर प्रशासनिक अमला तक इस प्रकार की घटना से हैरान है, ओर बच्चे की तलाश में जुट गया है, जिसके चलते सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड से बीती राक एक नवजात चोरी हो गया। यह घटना रात्रि करीब एक बजे की बताई जा रही है। जिससे अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। बच्चे के चोरी होने की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह अफसर पहुंचे और पीडि़ता सहित परिजनों से चर्चा की। इसके बाद बच्चे को ले जाने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।


खून की कमी के चलते किया था भर्ती
जानकारी के अनुसार भीकनगांव तहसील के ग्राम बमनाला गांव से डिलेवरी के बाद प्रसूता नेहा पति संदीप को खून की कमी के चलते परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। महिला के साथ चार दिन का नवजात भी था। मेटरनिटी में भर्ती कराने पर महिला का उपचार चल रहा था। तभी गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में महिला के पलंग से बच्चा चोरी हो गया। रातभर परिजन बच्चे को इधर-उधर ढूंढते रहे, किंतु पता नहीं चला।

कैमरे में कैद महिला चोर, पुलिस कर ही तलाश
बच्चे की चोरी की वारदात में एक महिला को लेकर शंका है, बुर्का पहनी महिला रात करीब 1 बजकर 14 मिनट पर अस्पताल से चोरी-छुपे जाते नजर आई। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद है। सूचना मिलने पर शुक्रवार को सुबह खरगोन एसडीएम मिलिंद ढोके अस्पताल पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल
अस्पताल में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जिला अस्पताल के मेटिरनिटी वार्ड में लगभग सौ बेड हैं। जहां प्रतिदिन लगभग 25 से 30 महिलाओं की डिलेवरी होती है। ऐसे में यहां सुरक्षा को लेकर निजी कंपनी के गार्ड भी तैनात रहते हैं। बावजूद बच्चा चोरी की घटना से सुरक्षा में घोर लापरवाही सामने आई है।

Published on:
24 Dec 2021 11:20 am
Also Read
View All