खरगोन

हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाला पकड़ाया, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पीपलझोपा गांव में हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2023, 6:58 PM IST
News
हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाला पकड़ाया, कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले पीपलझोपा गांव में हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम 39 वर्षीय राम सिंह उर्फ रातला पिता धनजी बताया जा रहा है। आपको बता दें कि, तीन दिन पहले आरोपी ने मंदिर में स्थापित हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्तियों को पत्थर से खंडित कर दिया था। गुरुवार को भगवानपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करने की तैयारी की जा रही है।


आपको बता दें कि, घटना के बाद गांव में रहने वालों में खासा आक्रोश देखने को मिला था। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां के लोगों ने एक दिन व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ था। हालांकि, इलाके के लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि, अगर दो दिनों के भीतर आरोपी को नहीं पकड़ा तो पूरा गांव मुख्य सड़कों पर चक्काजाम और थाने का घेराव करेंगे।


मूर्तियां खंडित करने का कारण जांचेगी पुलिस

गांव में स्थित मंदिर में हुमानजी और नंदी की मूर्ति टूटने की मामला सबसे पहले गांव के निवासी नितेश मालवीय ने उस समय देखी थी, जब वो मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उन्होंने तत्काल ही इसकी सूचना सरपंच समेंत गांव के अन्य लोगों को दी थी। कुछ ही देर में मंदिर में भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने फिंगर प्रिंट के आधार पर आरोपी को दबोचा है। फिलहाल, पुलिस मूर्तियों को खंडित करने के कारणों का पता लगा रही है।

यूरिया से भरी पिकअप वाहन पलटा, देखें वीडियो

Published on: