31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के बड़े अधिकारी ने कहा- मध्य प्रदेश में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता, वीडियो वायरल

- नगर परिषद के CMO का वीडियो वायरल- राजस्व विभाग पर लगाया गंभीर आरोप- 'राजस्व विभाग में बिना लेनदेन कोई काम नहीं होता'- मेहगांव नगर परिषद के CMO का वीडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jan 2023, 5:43 PM IST

News

सरकार के बड़े अधिकारी ने कहा- मध्य प्रदेश में बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार हावी है। खासतौर पर राजस्व विबाग के कार्यों में भ्रष्टाचार किस कदर चरम पर है, इसकी एक बानगी इन दिनों एक वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर खासा चर्चा का विषय बनी हुई है। सामने आया वीडियो किसी कर्मचारी का नहीं बल्कि नगर परिषद के सीएमओ द्वारिका प्रसाद शर्मा का है, जिसमें वो खुद ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि, राजस्व विभाग में बिना पैसों के लेनदेन कोई काम नहीं होता है।


आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले मेहगांव नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ द्वारिका प्रसाद शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीएमओ किसी ऐसे व्यक्ति से घर में बैठकर राजस्व विभा के भ्रष्टाचार पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। 30 सेकंड के वीडियो में सीएमओ मेहगांव नगर में होने वाले विकास कार्यों की बात कर रहे हैं। कह रहे है कि चार पांच काम कराने हैं लेकिन सीमांकन के चक्कर में अटके पड़े हैं। मंत्री जी (ओपीएस भदौरिया) से कहा था कि, समय निकाल कर कुछ दिन के लिए मेहगांव में पड़ाव डालें, लेकिन उन्हें समय ही नहीं मिल रहा। इसी दौरान साथ बैठे व्यक्ति की आवाज में सवाल हुआ कि, पटवारी भी सुनने में आ रहा है कि तहसीलदार और एसडीएम से बोलते हैं।

वीडियो में इस बात पर सीएमओ हाथ से पैसों का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं कि तहसीलदार और एसडीएम सब इसी के हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि, अभी एक प्रतिवेदन बनवाया था तो एसडीएम बोले 'लाओ (हाथ से पैसों का इशारे में बताते हुए) राजस्व में बिना पैसा के तो कुछ होता ही नहीं है। बाकी खुद समझदार हो।'

यह भी पढ़ें- कमिश्नर ऑफिस में 64 हजार की घूस लेते धराया क्लर्क, पीड़ित को न्याय दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत


CMO ने दी सफाई

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद सीएमओ से मीडिया द्वारा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'कुछ लोग आये थे, लेकिन मेहगांव के किसी राजस्व अधिकारी को लेकर मैंने कोई बात नहीं कही। उस बात को मेहगांव से जोड़कर और बात को तोड़ मरोड़कर वीडियो इस्तेमाल किया जा रहा है। मैं तो कहीं और की बात कह रहा था, लेकिन उसे गलत ढंग से पेश किया गया है।'

यह भी पढ़ें- कंटेनर और पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, SI और हेड कांस्टेबल समेत 4 घायल