31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंटेनर और पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, SI और हेड कांस्टेबल समेत 4 घायल

- कंटेनर से टकराई पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो- SI और हेड कांस्टेबल समेत 4 लोग घायल- हादसा इतना भीषण था उड़ गए कार के परखच्चे- हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 12 Jan 2023, 4:20 PM IST

News

कंटेनर और पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, SI और हेड कांस्टेबल समेत 4 घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ - रिंगनोद मार्ग पर बुधवार रात को हुए भीषण हादसे में ट्रेलर क्रमांक जीजे 01 डीएस 4793 और स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 13 सीबी 4533 में भीषण टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो कार में पुलिसकर्मी सवार थे। इनमें सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल समेत 4 पुलिसकर्मियों के घायल भी हुए हैं।

राहगीरों और रिंगनोद चौकी पुलिस की मदद से सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि, कंटेनर के टायर निकल कर बाहर हो गए और स्कॉर्पियो का भी अगला भाग पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हालांकि, हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर हाईकोर्ट सख्त, जमानत की अर्जी खारिज


SI और हेड कांस्टेबल समेत 4 घायल

बताया जा रहा है कि, सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद चारों पुलिसकर्मियों को इंदौर रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिस जवान सहित दो अन्य लोगों के नाम विजय , संजय , देवराज एवं गणेश बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। तथा सभी इंदौर के राउ के निवासी हैं। वही घटना के बाद दूर सड़क तक केमिकल ढुला नजर आने पर निकलने वाले वाहन चालक भी सतर्क नजर आए , इधर रिंगनोद चौकी पुलिस ने कंटेनर को जप्त कर लिया है। फिलहल, पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा : ओवरलोड डंपर ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, खस्ताहाल पुल बना मौत की वजह