खरगोन

महेश्वर : सुबह हजारों हाथों ने खींचा रथ, शाम को नर्मदा घाट पर हुुई काकड़ आरती

खरगोन. पर्यटन व धार्मिक नगरी महेश्वर में भक्ति की बयार बही। यहां सुबह भगवान महामृत्युंजय की २०वीं भव्य रथयात्रा निकली। हजारों भक्तों ने रथ की रस्सी को खींचा। शाम का नर्मदा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने काकड़ आरती की।
less than 1 minute read
Jan 12, 2026
Maheshwar: Thousands of hands pulled the chariot in the morning, and the Kakad Aarti was performed at the Narmada Ghat in the evening.
खरगोन. काकड़ आरती में शामिल श्रद्धालु।

खरगोन. रविवार को भगवान महामृत्युंजय की 20वीं भव्य रथयात्रा श्रद्धा और आस्था के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ स्वाध्याय भवन, महालक्ष्मी नगर से दोपहर 3 बजे हुआ। सामाजिक समरसता और सर्व जन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना के साथ आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
यात्रा के दौरान हजारों भक्तों को रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।यात्रा मे संगीतमयी भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। शाम 6 बजे रथयात्रा नर्मदा तट पहुंची। यहां मां नर्मदा का अभिषेक, पूजन कर भगवान महामृत्युंजय की महाआरती की गई। काकड़ा आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद हलवा महाप्रसादी का वितरण हुआ। यात्रा में इंदौर सहित देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए।

जगह-जगह हुआ स्वागत

रथयात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। विधायक राजकुमार मेव भी यात्रा में सम्मिलित हुए। जय स्तम्भ चौराहा पर नगर परिषद प्रतिनिधि गजराज यादव, शिव भक्त मंडल धामनोद एवं नर्सिंग सराफ परिवार द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आयोजन में भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकता का संगम दिखा।

Updated on:
12 Jan 2026 01:42 pm
Published on:
12 Jan 2026 01:42 pm