खरगोन

एमपी में बारातियों को पिकअप ने रौंदा, दूल्हे समेत 25 बाराती घायल, 4 की हालत गंभीर

MP News: करीब 100 मीटर तक बारात में नाच रहे लोगों को घसीटते ले गया पिकअप, दूल्हे की बहन सहित 4 की हालत नाजुक।

2 min read
Apr 10, 2026
wedding accident pickup runs over baraatis maheshwar 25 injured

MP News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बारात के दौरान नाच रहे बारातियों को पिकअप वाहन ने रौंद दिया। घटना गुर्जर मोहना गांव की है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दूल्हे सहित करीब 25 लोग घायल हुए हैं। दूल्हे की बहन सहित 4 लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूल्हे सहित अन्य घायल बारातियों को महेश्वर और मंडलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में लोकायुक्त ने पकड़ा तो शर्म से लटका महिला उपयंत्री का चेहरा, 15 हजार की ले रही थी घूस

बारातियों को पिकअप ने रौंदा

सजनीपुरा गांव के रहने वाले राकेश डाबर की बारात सुबह 11 बजे बड़ीपुरा गांव के लिए निकली थी। बाराती बैंड बाजों पर खुशी से नाच रहे थे इसी दौरान बारात के पीछे चल रहा पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में बारातियों को रौंदते चला गया। पिकअप बारात में नाच रहे बारातियों को करीब 100 मीटर तक घसीटते रहा और फिर एक नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया। पिकअप के पलटने से वहां खड़ीं बाइकें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई और रोड पर घायल तड़पते रहे। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

दूल्हे सहित 25 बाराती घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दूल्हा सहित 25 बाराती हादसे में घायल हुए हैं। जिन्हें मंडलेश्वर और महेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दूल्हे की बहन की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है और उसे खरगोन रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक राजकुमार राव और मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महेश्वर पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना व डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा केवल चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी। पहली प्राथमिकता घायलों की जान बचाना है। बारात में हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में बारात आने से पहले दुल्हन को पता चली सच्चाई, दूल्हा हुआ फरार

Updated on:
10 Apr 2026 04:09 pm
Published on:
10 Apr 2026 04:08 pm
Also Read
View All