खरगोन

एमपी में वायरल हो रहा शादी का यह कार्ड, हर कोई कर रहा तारीफ

mp news: यादव समाज के युवा राहुल यादव ने शादी के आमंत्रण पत्र पर लिखी अनोखी बात, 18 फरवरी को है शादी।

2 min read
Feb 08, 2026
mp news wedding card is going viral and everyone is praising it

mp news: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में इन दिनों एक शादी का कार्ड काफी वायरल हो रहा है। शादी के कार्ड के वायरल होने के साथ ही हर कोई इस कार्ड के जरिए की जा रही पहल की तारीफ भी कर रहा है। ये पहल खर्चीली शादियों से तौबा करने के लिए की गई है। यादव समाज के युवा राहुल यादव ने खुद की शादी से इसकी शुरुआत की है। राहुल खरगोन जिले के घुघरियाखेड़ी गांव के रहने वाले हैं और उनकी शादी मथैला की शांति यादव से फरवरी महीने की 18 तारीख को होने वाली है।

'ना नेग लेंगे, ना नेग देंगे, लेना-देना बंद'

घुघरियाखेड़ी के निवासी राहुल यादव की शादी 18 फरवरी को है। इसके लिए आमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि ना नेग लेंगे, ना नेग देंगे, लेना-देना बंद है। राहुल की शादी मथैला की शांति यादव से हो रहीं हैं जो कि हाईकोर्ट, इंदौर में वकील हैं और वैवाहिक हेल्पलाइन यादव अहीर समाज की एडमिन और सलाहकार हैं। राहुल यादव बीएससी एग्रीकल्चर हैं और गुजरात में कार्यरत हैं। राहुल ने शादी में दहेज भी नहीं लेने का फैसला लिया है। राहुल के पिता राजेंद्र यादव व शांति के पिता गजरूलाल यादव ने इस पहल को सराहनीय बताया है।

आ रही है सामाजिक क्रांति

वैवाहिक हेल्पलाइन यादव अहीर समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव, बलवाड़ी, महिला अध्यक्ष पार्वती यादव खरगोन ने कहा- शादी में लेना-देना बंद करने की युवाओं की पहल एक सामाजिक क्रांति के रूप में उभर रही है। जागरूक युवा अब दकियानूसी परंपराओं को छोड़ रहे हैं, ताकि शादी को वित्तीय बोझ के बजाय दो दिलों का मिलन बनाया जा सके। यादव समाज अध्यक्ष रामनारायण यादव ने इसे साहसिक कदम बताया है।

ये भी पढ़ें

एमपी में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने युवकों के सिर फोड़े, गाड़ी तोड़ी

Published on:
08 Feb 2026 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर