खरगोन

MPPSC 2019 Topper: पहले ही प्रयास में टॉप 10 की लिस्ट में आए नाम, सलोनी और रितिका बनी डिप्टी कलेक्टर

MPPSC 2019 Topper List : मध्यप्रदेश में 4 साल के इंतजार के बाद एमपीपीएसी 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी जहां खुश हो गए वहीं उनके घर-परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। एमपीपीएससी के इस रिजल्ट में महिलाओं का दमखम नजर आया...

2 min read
Dec 27, 2023

MPPSC 2019 Topper List : मध्यप्रदेश में 4 साल के इंतजार के बाद एमपीपीएसी 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी जहां खुश हो गए वहीं उनके घर-परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। एमपीपीएससी के इस रिजल्ट में महिलाओं का दमखम नजर आया। टॉप 3 में जहां तीन महिलाओं ने अपनी जगह बनाई, वहीं टॉप 10 की लिस्ट में भी 10 में से 7 महिलाएं ही रहीं। टॉप 10 की सूची में जगह बनाने वाली सलोनी और रितिका ने पहले ही अटैम्प्ट में टॉप 10 में जगह बनाई है।

पहले ही प्रयास में बनीं 'कलेक्टर'

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इस फाइनल रिजल्ट में झिरन्या निवासी छात्रा सलोनी अग्रवाल वी कुवड़िया, तो महेश्वर की रितिका पाटीदार ने टॉप 10 में जगह बनाई। दोनों ने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की। दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुआ है। सलोनी आठवें तो रितिका रहीं नवें स्थान पर प्रदेश की टॉप टेन की सूची में सलोनी अग्रवाल जहां आठवें नंबर पर रहीं, वहीं रितिका पाटीदार ने टॉप 10 की सूची में 9वें स्थान पर कब्जा किया। सलोनी ने 1595 अंक में से 996 अंक हासिल किए है।

टॉप 10 में 7 लड़कियां

टॉपर लिस्ट में टॉप 10 की लिस्ट में 7 लड़कियों ने जगह बनाई है। इनमें प्रिया पाठक राज्यसेवा-2019 की टॉपर बनी है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम है। इस तरह टॉप टेन में सात लड़कियां हैं।

इन पदों पर हुआ चयन

घोषित नतीजों में 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 कोषालय अधिकारी समेत वाणिज्यिककर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक जैसे पदों के लिए चयन सूची घोषित की है। इन पदों के लिए 87 फीसदी के अनुपात में ही चयन सूची जारी की गई है।

इनका परिणाम अभी होल्ड पर

13 फीसदी अभ्यर्थियों के नाम होल्ड पर रख दिए गए हैं। 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही शेष 13 फीसदी पदों के लिए परिणाम आएंगे।

571 पदों के लिए राज्यसेवा-2019
571 पदों के लिए राज्यसेवा-2019 घोषित हुई थी। इन पदों के मुकाबले सिर्फ 87 प्रतिशत पदों के लिए परिणाम और चयन सूची घोषित की गई है। इस तरह पीएससी ने सिर्फ 472 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

Updated on:
27 Dec 2023 04:05 pm
Published on:
27 Dec 2023 04:01 pm
Also Read
View All