किशनगढ़

Khairthal Accident: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देकर लौट रही शिक्षिका की दर्दनाक मौत, बाइक से टकराई स्कूटी, पति भी सरकारी टीचर

Sooty And Bike Collision: शिक्षिका का पति भी सरकारी अध्यापक है और वह चोरबसई में कार्यरत है। मृतका का पोस्टमार्टम किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल में करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 11:43 AM IST
Feature image

Rajasthan Road Accident: खैरथल के समीपवर्ती ग्राम नांगल मोजिया में कार्यरत शिक्षिका सरिता देवी पत्नी रामावतार यादव (45)की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं। शिक्षिका बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देकर घर आ रही थी।

खैरथल किशनगढ़ मार्ग पर नूरनगर तिबारे के पास शिक्षिका सरिता यादव स्कूटी पर सवार होकर अपने घर खैरथल के मुरली कालोनी में आ रही थी सामने बाइक सवार से अचानक भिड़ंत हो गईं। राहगीरों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार की हालत नाजुक होने पर अलवर के लिए रेफर कर दिया।

शिक्षिका का पति भी सरकारी अध्यापक है और वह चोरबसई में कार्यरत है। मृतका का पोस्टमार्टम किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल में करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतका के परिजनों ने बताया की किशनगढ़बास के सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी में गंदगी व रौशनी का अभाव देखने को मिला। पोस्टमार्टम भी चिकित्सकों ने मोबाइल की टार्च जलाकर किया।

कार की टक्कर से एक घायल

वहीं बाइपास स्थित एक सोसायटी के गेट पर तेज रफ्तार कार ने एक जने को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। सुनील पुत्र चांद सिंह निवासी गुलमोहर पार्क सोसायटी ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि मेरा भाई सुरेंद्र यादव आंगन सोसायटी में रहता है। सुबह साढ़े नौ बजे सोसायटी से बाहर निकलकर यात्री वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। चालक कार को वहां से भगा ले गया। टक्कर मारने का सीसीटीवी भी है। दुर्घटना के बाद भाई की हालत नाजुक हो गई, उनका गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

Updated on:
3 Apr 2025, 11:43 AM IST
Published on: