
प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कार्यरत मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर अंजू बोहरा की बुधवार को चेकिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। अंजू बुधवार को सरदारपुरा स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली। चौपासनी रोड जैसलमेर रिंग पर ऑन ड्यूटी अंजू वाहनों की चेकिंग कर रही थीं।
इस दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और उल्टी हुई, तो पास में खड़े ड्राइवर सुमेरसिंह उनके कहने पर पहले उनको घर लेकर गए। घर आने पर उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, तो ड्राइवर व उनके पति उनको मथुरादास अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की खबर की जानकारी मिलते ही प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।
यह वीडियो भी देखें
ड्राइवर सुमेर ने बताया कि चौपासनी रोड पर जैसलमेर रिंग रोड पर अंजू ने दो वाहनों का चालान काटा। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ी और उल्टी हुई। उल्लेखनीय है कि मार्च में राजस्व अर्जन में भी अंजू ने उल्लेखनीय कार्य किया था। जोधपुर में पदस्थापन से पहले अंजू बालोतरा में कार्यरत थी।
Updated on:
2 Apr 2025, 9:18 PM IST
Published on:
2 Apr 2025, 9:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.