किशनगढ़

छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर विवाद, महासचिव ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Kishangarh- अतिथियों को लेकर है नहीं बन रही सहमति, समारोह स्थगित
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 11:46 AM IST
kishangarh dispute about guest in student union
छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन को लेकर विवाद, महासचिव ने दी आत्मदाह की चेतावनी

मदनगंज किशनगढ़.
छात्रसंघ चुनाव कार्यालय को लेकर राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों के बीच विवाद गहरा गया है । इसके चलते छात्र संघ कार्यालय उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है सोमवार को छात्रसंघ महासचिव ने कॉलेज प्राचार्य से वार्ता की। संगठनात्मक व्यक्तियों को आमंत्रित नहीं करने पर महासचिव ने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
महासचिव अर्पित वैष्णव की अगुवाई में विद्यार्थियों ने कॉलेज में नारेबाजी की। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद विद्यार्थियों ने प्राचार्य एस एल वर्मा से वार्ता की। उन्होंने बताया कि छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि के दबाव में आने का आरोप लगाया। वैष्णव का आरोप है कि संगठन से सरोकार नहीं रखने वाले जनप्रतिनिधि को बुलाए जा रहा है। उन्होंने संगठन से सरोकार रखने वाले जनप्रतिनिधियों को बुलाए जाने की मांग की। कार्यक्रम में विवाद को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। वार्ता के दौरान व्याख्याता जे पी शुक्ला और लोकबंधु भी उपस्थित रहे। इस दौरान एबीवीपी छात्र प्रमुख रोहित यादव, कुनिका कंवर, प्रदीप गोदारा, विशाल लक्ष्यकार, हरीश मालाकार सहित अन्य उपस्थित रहे।
Kishangarh: देवनारायण मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

इस बात को लेकर है विवाद
जानकारी के अनुसार छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में पदाधिकारियों ने अपने अपने अतिथियों की सूची दिए इस सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश टांक, विधायक अनिता भदेल, विधायक रामस्वरूप लांबा, विधायक सुरेश रावत सहित अन्य नेताओं के नाम है । महासचिव अर्पित वैष्णव abvp के है उनका कहना है कि समारोह में संगठन से सरोकार रखने वाले जनप्रतिनिधियों को ही बुलाया जाना चाहिए।
Kishangarh: विदेशी पावणे पधारे मार्बल नगरी, संक्रमण का खतरा
-30 नवम्बर तक करना होगा उद्घाटन
निदेशालय की ओर से छात्रसंघ कार्यालयों के उद्घाटन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तय की गई है।
इनका कहना है
अतिथि छात्रसंघ पदाधिकारी तय करते है। इसमें कॉलेज प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता है।
एस एल वर्मा, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय
अतिथि सर्वसम्मति से तय होते है। पहले 20 नवम्बर तय की गई थी। फिलहाल कार्यक्रम की तिथि तय नहीं है।
बलराम छणंग, अध्यक्ष
संगठन के खिलाफ जाकर जो अतिथि बुलाए जा रहे है। इसी कारण कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
अर्पित वैष्णव, महासचिव

Updated on:
19 Nov 2019, 11:46 AM IST
Published on: