कोलकाता

ममता बनर्जी की श्रीरामपुर सभा को हाईकोर्ट की सशर्त मंजूरी, रैली पर रोक, 2 हजार से ज्यादा लोग नहीं जुट सकेंगे

Mamata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी को शुक्रवार को श्रीरामपुर में जनसभा करने की सशर्त अनुमति दी है। अदालत ने महेश से श्रीरामपुर कोर्ट तक प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दी और सभा में 2,000 लोगों की सीमा तय की है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2026, 2:50 PM IST
Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। फोटो- आईएएनएस

Calcutta High Court: कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। हालांकि, अदालत ने प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दी है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी। इसमें ममता बनर्जी मुख्य वक्ता होंगी।

पुलिस ने अनुमति देने से इनकार किया था

गुट पहले श्रीरामपुर में जनसभा और इसके बाद रैली आयोजित करना चाहता था। पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गुट ने अनुमति के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। मामले की सुनवाई गुरुवार को न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने श्रीरामपुर में जनसभा आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। हालांकि, अदालत ने जनसभा के बाद महेश से श्रीरामपुर कोर्ट तक प्रस्तावित रैली निकालने की अनुमति नहीं दी।

पुलिस की दलील को स्वीकार किया

अदालत ने पुलिस की इस दलील को स्वीकार किया कि महेश से श्रीरामपुर कोर्ट तक रैली की अनुमति देने से व्यस्त ग्रैंड ट्रंक रोड पर भारी जाम लग सकता है। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने जनसभा के लिए कई शर्तें भी तय की हैं। जनसभा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ही होगी। कार्यक्रम स्थल पर 2,000 से अधिक लोग जमा नहीं हो सकेंगे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसभा में ऐसी कोई भड़काऊ टिप्पणी नहीं की जाएगी, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

पुलिस बल तैनात करने का निर्देश

अदालत ने राज्य प्रशासन को कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। साथ ही, स्वयंसेवकों के नाम और उनके फोन नंबरों की सूची गुरुवार रात 8 बजे तक पुलिस को सौंपने का आदेश दिया गया है। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने अपनी बाहरी राजनीतिक गतिविधियां कोलकाता तक सीमित रखी थीं। श्रीरामपुर में होने वाली यह जनसभा चुनाव के बाद जिले में उनकी पहली बाहरी राजनीतिक बैठक होगी।

Updated on:
10 Sep 2026, 2:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, 52 साल का व्यक्ति POCSO एक्ट में गिरफ्तार

कोलकाता पंडाल हादसा: हाई कोर्ट का जांच की निगरानी से इनकार, रिटायर्ड जज से जांच करा सकती है राज्य सरकार

Bangladesh India Relations: बांग्लादेश से बंगाल तक साजिश के नेटवर्क का दावा, दिलीप घोष ने विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का आरोप- भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे कम्युनिस्ट और ‘कॉकरोच’

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद प्रशासन हुआ सख्त, जारी की नई गाइडलाइन; जानें क्या-क्या किया अनिवार्य