8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में कड़े ट्रैफिक इंतजाम, 22 डायवर्जन पॉइंट पर बदले जाएंगे रास्ते, एडवाइजरी जल्द

Delhi BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी की आवाजाही के चलते दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभालने के लिए 22 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं और जल्द विस्तृत एडवाइजरी जारी की जाएगी।
2 min read
Google source verification
Delhi BRICS Summit

एडिशनल सीपी (ट्रैफिक) डीके गुप्ता। फोटो- आईएएनएस

Delhi Traffic Advisory: ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली में वीवीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए 22 डायवर्जन पॉइंट तय किए हैं। जरूरत के अनुसार इन जगहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस जल्द ही विस्तृत एडवाइजरी जारी करेगी, जिसमें लोगों को प्रभावित मार्गों, समय और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी जाएगी।

लगातार रिहर्सल जारी

एडिशनल सीपी (ट्रैफिक) डीके गुप्ता ने बताया कि समिट को लेकर ट्रैफिक इंतजामों की लगातार रिहर्सल की जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर उन्हें प्रभावित मार्गों, डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों के बारे में जानकारी दी गई है। शाम के समय भी रिहर्सल की जा रही है, ताकि प्रतिनिधिमंडलों और वीवीआईपी के आने-जाने के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और अन्य वीवीआईपी के मूवमेंट के दौरान संबंधित मार्गों पर कुछ समय के लिए पूरी तरह यातायात रोका जा सकता है। मूवमेंट पूरा होने के बाद इन मार्गों पर आवाजाही फिर शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, समिट के दौरान कुछ इलाकों में यातायात प्रतिबंध लागू रह सकते हैं।

नई दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र में ज्यादा असर

डीके गुप्ता के अनुसार, अधिकांश विदेशी प्रतिनिधिमंडल नौ निर्धारित होटलों में ठहरेंगे। इनमें ज्यादातर होटल लुटियंस दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्र में हैं। ऐसे में नई दिल्ली और एनडीएमसी इलाके में यातायात पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। एयरपोर्ट से होटलों और अन्य स्थानों तक प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही के दौरान परेड रोड, नॉर्थ एक्सेस रोड और धौला कुआं समेत कुछ प्रमुख मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस इन मार्गों पर जरूरत के अनुसार यातायात को दूसरे रास्तों पर भेजेगी।

पहले से मिलेगी रास्तों की जानकारी

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी होने वाली एडवाइजरी में बताया जाएगा कि किस इलाके में किस समय यातायात प्रभावित रहेगा। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी दी जाएगी। यह एडवाइजरी ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रिंट माध्यमों से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नेविगेशन और कैब सेवा कंपनियों के साथ भी तालमेल किया है। गूगल मैप्स, ओला, उबर, भारत टैक्सी और रैपिडो जैसी सेवाओं के साथ संपर्क किया गया है। कोशिश है कि ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी इन सेवाओं के ऐप पर भी उपलब्ध हो, ताकि यात्रियों को प्रभावित मार्गों और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी समय रहते मिल सके।

11 सितंबर को कम रह सकता है यातायात दबाव

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को कुछ स्कूलों की छुट्टियां और सरकारी कार्यालय बंद रहने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद वीवीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के मूवमेंट वाले मार्गों पर सुरक्षा के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा। डीके गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि ब्रिक्स समिट के दौरान घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर देखें। इसमें प्रभावित मार्गों का समय और उनके विकल्प बताए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजधानी में यातायात को अधिकतम संभव सीमा तक सुचारु रखने की तैयारी की गई है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग