8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Myanmar Terror Training Case: म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने वाले एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनियों पर एक्शन, फॉरेनर्स एक्ट के तहत NIA ने दाखिल की चार्जशीट

Myanmar Terror Training Case: NIA ने म्यांमार से जुड़े कथित टेरर ट्रेनिंग मामले में US नागरिक मैथ्यू वैनडाइक समेत छह यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। फिलहाल, UAPA के तहत आरोप नहीं लगाए गए हैं, एजेंसी ने फॉरेनर्स एक्ट की धारा 21 और 23 के तहत कार्रवाई की है।
2 min read
Google source verification
Myanmar Terror Training Camp Case

NIA ने 6 यूक्रेनियनों और अमेरिकी नागरिक पर दाखिल की चार्जशीट (फोटो- X@Ritam_english)

Myanmar Terror Training Camp Case: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला म्यांमार से जुड़े आतंकी साजिश और ट्रेनिंग कैंप से संबंधित है। एजेंसी ने फॉरेनर्स एक्ट की धारा 21 और 23 के तहत चार्जशीट दाखिल की है, जो भारत में अवैध रूप से घुसने, घूमने और रहने से जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित है। हालांकि, इस शुरुआती चार्जशीट में गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप शामिल नहीं हैं। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने और विचार करने के लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की है।

वैध वीजा पर आने और मिजोरम के रास्ते म्यांमार जाने का आरोप

NIA के अनुसार, यह मामला विदेशी नागरिकों द्वारा भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश के आधार पर दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को पहले मार्च 2026 में गिरफ्तार किया गया था। जांच से पता चला कि मैथ्यू वैनडाइक और छह यूक्रेनी नागरिक वैध वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद, नियमों का उल्लंघन करते हुए, वे पूर्वोत्तर में मिजोरम के संरक्षित क्षेत्र में गए और सीमा पार करके म्यांमार चले गए।

विद्रोही समूहों को ट्रेनिंग देने और यूरोप से ड्रोन की बड़ी खेप ले जाने के आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि म्यांमार पहुंचने पर आरोपियों ने सक्रिय जातीय विद्रोही समूहों से संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने न केवल म्यांमार में ट्रेनिंग ली, बल्कि भारत में सक्रिय उग्रवादी संगठनों से जुड़े जातीय समूहों को हथियार और युद्ध संबंधी ट्रेनिंग भी दी। इसके अलावा, इन विदेशी नागरिकों पर यूरोप से भारत होते हुए म्यांमार तक ड्रोन की एक बड़ी खेप ले जाने के आरोप भी हैं।

आ सकती है सप्लीमेंट्री चार्जशीट

NIA ने स्पष्ट किया है कि म्यांमार स्थित आतंकी गुर्गों और आतंकी फंडिंग के साथ आरोपियों के संबंधों की जांच अभी चल रही है। मौजूदा चार्जशीट में फॉरेनर्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं, जो समझौता-योग्य श्रेणी में आती हैं। जांच एजेंसी ने कहा कि अगर आगे की जांच में गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी अपराधों की पुष्टि होती है, तो कोर्ट में एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। राउज एवेन्यू कोर्ट अब इस चार्जशीट पर अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को करेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग