8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन के ऐतिहासिक किले पर लहराया गया पाकिस्तानी झंडा, छिड़ा विवाद, जानें इसके पीछे की वजह

Cardiff Castle Pakistan Flag: ब्रिटेन के ऐतिहासिक धरोहर कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहराने से सियासी विवाद छिड़ गया है। ब्रिटेन की रिफॉर्म पार्टी ने इसका कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि किले पर विदेशी झंडे फहराया जाना बंद होना चाहिए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 08, 2026

Cardiff Castle Pakistan Flag

कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहराने को लेकर बढ़ा विवाद (सोर्स: एक्स यूजर /@Benonwine)

Cardiff Castle Pakistan Flag Controversy: ब्रिटेन के वेल्स में पाकिस्तानी झंडे ने सियासत गरमा दी है। मामला ऐतिहासिक कार्डिफ कैसल (किले) का है। बता दें यह वेल्स की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल है। जी हां, यहां पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। स्थानीय ‘रिफॉर्म पार्टी’ ने इसका विरोध किया है। पार्टी नेताओं ने सवाल उठाया कि ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारत पर विदेशी देश का झंडा क्यों फहराया जा रहा है? मामला सिर्फ झंडे तक सीमित नहीं रहा। इस पर ब्रिटेन की राजनीति में भी बयानबाजी शुरू हो गई। वहीं कार्डिफ काउंसिल ने झंडा फहराने की वजह बिल्कुल अलग बताई।

कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा क्यों फहराया गया?

जवाब देते हुए कार्डिफ काउंसिल ने बताया कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को कार्डिफ किले पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था। झंडा रात भर लगा रहा। लेकिन इससे कोई देश आपके धरोहर पर कब्जा नहीं करेगा। यह उस देश के सम्मान के लिए फहराया गया था। बता दें इसी किले पर अगले दिन यानी 15 अगस्त को भारतीय तिरंगा भी फहराया गया था।

रिफॉर्म पार्टी के नेता ने पाकिस्तानी झंडे का वीडियो किया शेयर

बता दें रिफॉर्म पार्टी के वरिष्ठ नेता रॉबर्ट जेनरिक ने इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाए। उन्होंने कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तानी झंडे का वीडियो शेयर किया। उनका कहना था कि ऐतिहासिक इमारतों पर विदेशी झंडे फहराने की परंपरा बंद होनी चाहिए। उन्होंने इसे ब्रिटिश संस्कृति से जुड़ा मुद्दा बताया। उनके बयान के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

पुरानी तस्वीर ने बढ़ाया विवाद

इस विवाद में एक और दिलचस्प मोड़ आया। रिफॉर्म वेल्स के नेता डैन थॉमस ने पाकिस्तान के झंडे वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने दावा किया कि लेबर कार्डिफ कैसल पर पाकिस्तान का झंडा फहरा रही हैं। बाद में सामने आया कि यह तस्वीर नई नहीं थी। यह तस्वीर 14 अगस्त 2024 की थी। इसे एक BBC पत्रकार ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पोस्ट किया था।

दूसरे देश का झंडा फहराने से कोई खतरा नहीं: स्थानीय लीडर

वहीं इस मुद्दे पर स्थानीय नेता लिज सेविल रॉबर्ट्स ने कहा कि किसी दूसरे देश का झंडा फहराने से वेल्स की पहचान को खतरा नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसे मुद्दों को लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।