कोलकाता

भारत में मोटी रकम का व्यवसाय करता है जेएमबी का कुख्यात आतंकी अंसार अली!

- भारत के कई लोग हैं उसके बिजनेस पार्टनर- फिलहाल बगलादेश के जेल में बंद है अंसार
less than 1 minute read
भारत में मोटी रकम का व्यवसाय करता है जेएमबी का कुख्यात आतंकी अंसार अली
भारत में मोटी रकम का व्यवसाय करता है जेएमबी का कुख्यात आतंकी अंसार अली

कोलकाता
जमात-उल- मुजाहिद्दीन, बांग्लादेश (जेएमबी) का कुख्यात आतंकी अंसार अली, जो बांग्लादेश के जेल में बंद है, भारत में मोटी रकम का व्यवसाय करता है। यहां कई क्षेत्रों में अपना पैसा लगा रखा है। कई भारतीय उसके बिजनेस पार्टनर हैं। ये जानते हुए कि अंसार एक कुख्यात आतंकी है, उसके साथ मिलकर व्यवसाय करते हैं।
कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके से पकड़े गए आतंकी नजी उर रहमान, रबी उल इस्लाम और साबिर बारासात इलाके से पकड़े गए उनके लिंक मैन
राहुल उर्फ लालू से पूछताह में कोलकाता पुलिस के एसटीएफ को इसकी जानकारी मिली है।
---
हवाला के जरिए भारत भेजता है पैसा
एसटीएफ के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इसका खुलासा किया। अधिकारी ने बताया कि अंसार हवाला के जरिए भारत के बिजनेस पार्टनरों को पैसा भेजता है।
----
भारत में हैं कई ठिकानें
पता चला है कि भारत में अंसार के कई ठिकानें हैं। हालांकि जांच अधिकारियों को अभी तक उसके ठिकानों का पता नहीं मिल पाया है।
---
मानव तस्करी का भी धंधा करता है अंसार
एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि पता चला है कि अंसार मानव तस्करी का भी धंधा करता है। उसने बांग्लादेश के कई पुरुषों को विभिन्न यूरोपीय देशों में भेजा है।

Published on:
15 Jul 2021 11:22 pm
Also Read
View All
NCPI में बढ़ी रार, BJP से गठबंधन को लेकर तीन मुस्लिम सांसदों ने जताई नाराजगी; TMC ने बताया ‘B-Team’

West Bengal politics: भाजपा में शामिल हो रहे तृणमूल नेताओं को चेतावनी, वसूली की तो अंडा पड़ेगा

कोलकाता में विमान की लैंडिंग के दौरान कॉकपिट पर पड़ी लेजर बीम, एयरपोर्ट पर प्लेन को लगाना पड़ा चक्कर

‘ममता बनर्जी पर पत्थर फेंके जा रहे थे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही’, कल्याण बनर्जी का दावा, सुवेंदु अधिकारी की ओर से दिया गया था निर्देश

ममता बनर्जी की कार पर हुए हमले पर बीजेपी की आई प्रतिक्रिया, समिक भट्टाचार्य बोले- पत्थर-चप्पल फेंकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं