26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल चुनाव: बीजेपी ने यूट्यूबर को पैसे देकर बनवाए थे SIR पर वीडियो, बीफ वाला वीडियो बना कर चर्चा में आए थे सायक चक्रवर्ती

Sayak Chakraborty video viral: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती का नाम बीजेपी के चुनावी खर्च में सामने आया है। SIR पर वीडियो बनाने के लिए उन्हें 2.5 लाख रुपए दिए गए थे। सायक का पुराना बीफ विवाद वाला वीडियो भी फिर चर्चा में है।
2 min read
Google source verification
West Bengal Election

बीजेपी के चुनावी खर्च में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भुगतान का मामला सामने आने के बाद सायक के पुराने वीडियो की भी चर्चा शुरू हो गई है।

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वालों को दिए गए पैसे का मामला चर्चा में है। चुनाव आयोग को दिए गए चुनाव खर्च के हिसाब में यूट्यूबर और सोशल मीडिया क्रिएटर सायक चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सायक को वीडियो बनाने के लिए 2.5 लाख रुपए दिए गए थे।

सायक चक्रवर्ती इससे पहले भी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। इसी साल जनवरी में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित Olypub रेस्तरां का उनका एक वीडियो सामने आया था। सायक ने दावा किया था कि उन्होंने मटन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें बीफ परोसा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था और मामला काफी चर्चा में आया था।

वायरल वीडियो और चुनावी कनेक्शन?

इस मामले में सायक की शिकायत के बाद रेस्तरां के एक वेटर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि जांच में जानबूझकर गलत मीट परोसने का कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद वेटर को जमानत मिल गई।

अब चुनाव खर्च में सायक का नाम आने के बाद उनके पुराने Olypub वीडियो की भी चर्चा शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या उस वीडियो का भी चुनावी गतिविधियों से कोई संबंध था? हालांकि सायक ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।

सायक का कहना है कि उन्हें बीजेपी की ओर से मिले 2.5 लाख रुपए दो वीडियो बनाने के लिए दिए गए थे। इनमें से एक वीडियो SIR को लेकर फैलाए जा रहे गलत संदेशों के जवाब में बनाया गया था। दूसरा वीडियो युद्ध से जुड़े मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर था।

सायक ने साफ कहा कि जनवरी में Olypub में हुई घटना और उन्हें मिले पैसे को एक साथ जोड़ना सही नहीं है। उनके मुताबिक, Olypub का मामला 30 जनवरी का है, जबकि उन्हें वीडियो बनाने के लिए भुगतान मार्च और मई के बीच मिला था।

क्रिएटर्स को भुगतान पर सवाल

इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वालों के जरिए लोगों तक राजनीतिक संदेश पहुंचाए गए। वहीं, बीजेपी की ओर से दिए गए चुनाव खर्च के हिसाब में इन भुगतानों की जानकारी शामिल होने की बात सामने आई है।

सायक के अलावा कुछ दूसरे सोशल मीडिया क्रिएटर्स के नाम भी बीजेपी के चुनाव खर्च के हिसाब में बताए गए हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर बनाए गए राजनीतिक वीडियो और उनके भुगतान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बंगाल चुनाव में बीजेपी का खर्च कितना रहा?

सायक चक्रवर्ती को दिए गए 2.5 लाख रुपए को समझने के लिए बीजेपी के पूरे चुनावी खर्च पर भी नजर डालना जरूरी है। चुनाव आयोग को दिए गए हिसाब के मुताबिक, बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करीब 287 करोड़ रुपए खर्च किए। इसमें करीब 217 करोड़ रुपए पार्टी के प्रचार पर और करीब 70 करोड़ रुपए उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में गए। खास बात यह है कि पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का कुल खर्च करीब 529 करोड़ रुपए रहा। यानी इस पूरी रकम का आधे से ज्यादा हिस्सा अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च हुआ।