कोलकाता

कोलकाता में रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व DCP का शव, ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का शक

Railway Track Death: कोलकाता में पूर्व DCP प्रबीर कुमार चट्टोपाध्याय का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका है, पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 11:02 AM IST
Prabir Kumar Chattopadhyay
कोलकाता में रेलवे ट्रैक पर मिला पूर्व DCP का शव, फोटो सोर्स- IANS

Kolkata Former DCP: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पूर्व डिप्टी कमिश्नर (DCP) प्रभात कुमार चट्टोपाध्याय का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। 73 वर्षीय पूर्व पुलिस अधिकारी का शव बाघाजतिन और न्यू गरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि उन्होंने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।

चलती ट्रेन के सामने अचानक पहुंचे

रेलवे पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम जादवपुर स्टेशन मास्टर को एक यात्री से रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जादवपुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि एक लोकल ट्रेन के चालक के अनुसार, एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।देर रात मृतक की पहचान प्रभात कुमार चट्टोपाध्याय के रूप में हुई। वह दक्षिण कोलकाता के बांसद्रोणी थाना क्षेत्र के विधानपल्ली इलाके में रहते थे और कोलकाता पुलिस में DCP के पद पर रह चुके थे।

घर से निकलने से पहले लिखा था पत्र

पुलिस ने मृतक के परिवार से भी पूछताछ की है। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी विवाहित बेटी और भाई सुबीर चट्टोपाध्याय हैं। पुलिस के अनुसार, घर से निकलने से पहले प्रभात कुमार ने एक पत्र लिखा था। उनकी बेटी ने पुलिस को बताया कि पत्र में संकेत दिया गया था कि उन्हें बालीगंज या सियालदह जीआरपी इलाके में तलाश किया जा सकता है। मृतक के भाई सुबीर चट्टोपाध्याय ने जादवपुर जीआरपी थाने पहुंचकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पत्र की भी जांच कर रही पुलिस

पुलिस को शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन अधिकारी अभी यह पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हैं कि घर से मिला पत्र खुद प्रभात कुमार ने ही लिखा था या नहीं। इसी वजह से पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। रेलवे पुलिस का कहना है कि अगर यह आत्महत्या का मामला है तो इसके पीछे की वजह जानना भी जरूरी है। इसी को लेकर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। संबंधित लोकल ट्रेन के लोको पायलट का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है।

पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि होगी। फिलहाल रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पत्र, परिवार के बयान तथा ट्रेन चालक के बयान समेत अन्य तथ्यों को जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Updated on:
29 Nov 2026, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
INDIA गठबंधन में हलचल के बीच ममता बनर्जी अचनाक दिल्ली रवाना, बोलीं- दोपहर 3 बजे आया था जरूरी संदेश

बंगाल में फर्जी हलफनामों पर बवाल, अभिषेक बनर्जी बोले- पुलिस थानों में तैयार हुए दस्तावेज, प्रेस कॉन्फ्रेस में वीडियो भी दिखाई

बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर पुलिस की कार्रवाई से भड़के अधीर रंजन चौधरी, लोगों को डराने के लगाए आरोप

‘घर का फर्नीचर बिके तो भी’ ऋतब्रत से खर्च वसूली की बात, TMC वकील बोले- अब बंगाल में कोई LoP नहीं

Kolkata: मां ने दूसरी शादी की तो क्या पिता की जिम्मेदारी खत्म हो गई? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, बेटी को हर महीने देने होंगे रुपए