कोलकाता

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस की नजर अब त्रिपुरा विधानसभा चुनाव पर…

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम ने शुरू किया सर्वे का काम...

less than 1 minute read
West Bengal: तृणमूल कांग्रेस की नजर अब त्रिपुरा विधानसभा चुनाव पर...

कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रचंड जीत हांसिल करने वाली तृणमूल कांग्रेस की नजर त्रिपुरा की सत्ता पर है। राज्य में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए जानेमाने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की टीम ने काम शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर के फार्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक) की टीम त्रिपुरा पहुंच गई है। पीके की टीम के सदस्य ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही पीके वहां जिला स्तर पर अपनी टीम तैनात करेंगे। दो साल बाद अर्थात वर्ष 2023 में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने वाला है।
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (त्रिपुरा) आशीष लाल सिंघा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी के कुछ बड़े नेता भी लोगों को पार्टी से जोड़ने के काम में लगे हुुए हैं।

Published on:
25 Jul 2021 11:55 pm
Also Read
View All