कोंडागांव

CG News: फर्जी आईटी अफसर बनकर लूटपाट करने वाले 5 गिरफ्तार, लग्जरी कारें, मोबाइल व नगदी जब्त

CG News: घर में लूट करते है तो बहुत रकम मिलेगा। इस लूट की घटना को उन्होंने इन्कम टैक्स की रेड का रूप देने की ठानी। इसके बाद इन सभी ने मिलकर अजय मानिकपुरी के घर छापामारी का प्लान बनाया था।

2 min read

CG News: इन्कम टैक्स अधिकारी बनकर व लग्जरी कार पर सवार होकर छापामारी का नाटक कर पांच लाख रुपए रूपए तिजोरी से लूटकर ले जाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से मुख्य आरोपी लेखराम सिन्हा पुलिस विभाग में कार्यरत रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा ने बम्हनी जाकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है।

मुख्य आरोपी लेखराम सिन्हा ने बताया कि उन्हें साजेन्द्र बघेल ने बताया कि बम्हनी गांव के रहने वाले अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है। यदि उसके घर में लूट करते है तो बहुत रकम मिलेगा। इस लूट की घटना को उन्होंने इन्कम टैक्स की रेड का रूप देने की ठानी। इसके बाद इन सभी ने मिलकर अजय मानिकपुरी के घर छापामारी का प्लान बनाया था।

सीसी फुटेज, मोबाइल की लोकेशन से पकड़ाए

साजेन्द बघेल के कहने पर बीते 15 मार्च की शाम को लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह बम्हनी पहुंचे थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था। जिसके कारण उस दिन उनका प्लान फेल हो गया। इसके बाद फिर सभी 19 मार्च को एक साथ मिले व अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी लेकर आए। यहां उन्होंने उसकी पत्नी तुलेश्वरी को बताया कि वे इन्कम टैकस अधिकारी हैं। अजय उनके कब्जे में है।

इसके बाद उन्होंने अजय की दुकान की तिजोरी में रखे हुए 4 लाख 38 हजार रूपए लूट लिए। घटना की जानकारी तुलेश्वरी मानिकपुरी ने कोंडागांव पुलिस को दी। पुलिस सीसी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची। यहां उनसे नगद रुपए, एक नग इनोवा कार, एक्सूवी कार, 9 मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया।

कोंडागांव एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने कहा शिकायत के बाद थाना कोण्डागांव और साइबर सेल टीम गठित की गई। कार की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने रायपुर से लेखराम सिन्हा को गिरफ्तार किया। इनके अलावा आरोपी सुरेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा, साजेन्द्र बघेल को गिरफ्त में लिया गया है।

Published on:
26 Mar 2025 08:33 am
Also Read
View All