कोंडागांव

भाजपा को बड़ा झटका, केशकाल में 6 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, खुलकर सामने आई नाराजगी

Chhattisgarh News: केशकाल नगर पंचायत के 6 बीजेपी पार्षदों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। दूसरी ओर संगठन की ओर से अभी तक इस्तीफों की पुष्टि नहीं की है...
2 min read
BJP Chhattisgarh
BJP Chhattisgarh: 2028 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा(photo-patrika)

Kondagaon News: कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा के छह पार्षदों द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की चर्चा ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम को सौंप दिया है। हालांकि संगठन की ओर से अभी तक इस्तीफों की औपचारिक पुष्टि या स्वीकृति नहीं की गई है।

Chhattisgarh News: नाराजगी और आपसी खींचतान

सूत्रों के अनुसार संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी और आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। एक साथ छह पार्षदों के इस्तीफे की खबर को भाजपा के स्थानीय संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यदि यह घटनाक्रम आगे बढ़ता है तो इसका असर नगर पंचायत की राजनीति पर भी पड़ सकता है। ( Chhattisgarh News ) भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम ने बताया कि पार्षदों द्वारा दिए गए इस्तीफे मंडल अध्यक्ष के माध्यम से उन्हें व्हाट्सएप पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले पर संगठन स्तर पर चर्चा की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम ने कहा कि पार्षदों ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को दिया है। उन्होंने मुझे वॉट्सऐप पर भेजा है। इस पर अभी चर्चा की जा रही है।

नगरीय निकाय चुनाव में दो सीटों में बीजेपी को मिली हार

नगरीय निकायों के उपचुनाव में पांच में से तीन सीटों पर जीत दर्ज करने के बावजूद भाजपा संगठन पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। पार्टी ने चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा शुरू कर दी है। जीत वाली सीटों के साथ-साथ उन क्षेत्रों पर भी फोकस किया जा रहा है, जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा या अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिला। इस बीच अब अलग—अलग जगहों से बीजेपी नेताओं की नाराजगी सामने आने के बाद इस्तीफा का दौर शुरू हो गया है।

बूथ स्तर से लिया जा रहा फीडबैक

भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद पार्टी के प्रति जनता का रुझान सकारात्मक है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, विकास कार्यों की गति और जनता से संवाद की स्थिति अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न है। इसी कारण संगठन अब बूथ स्तर तक फीडबैक जुटाने में लगा हुआ है।

Updated on:
23 Jun 2026 09:52 am
Published on:
23 Jun 2026 09:49 am
Also Read
View All