Murder Case: अपनी प्रेमिका के साथ मृतक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आरोपी ने दोस्त को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई ।
Kondagaon Murder Case: अपनी प्रेमिका के साथ मृतक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर आरोपी ने दोस्त को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई । उसे 19 अप्रैल को मुक्तिधाम परिसर में बुलाकर फावड़े व लोहे की रॉड से मारकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। आरोपी ने मृतक के शव को जलाने व सच छुपाने का प्रयास तो किया। लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाया । 20 अप्रेल की सुबह मुक्तिधाम परिसर में एक अधजला शव मिली थी। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी गई थी। मामले मे संदेही विजय नुरेटी जो कि, घटना के बाद मुक्तिधाम से फरार हो गया था कि, खोजबीन की गई संदेही विजय नुरेटी को हिरासत मे लेकर पुछताछ की गई जिस पर विजय नुरेटी बताया कि, प्रकाश नाग के साथ कुछ दिन पुर्व ही दोस्ती हुई थी।
प्रकाश नाग के द्वारा आरोपी की प्रेमिका के साथ दोस्ती हो गई घटना दिनांक के एक दिन पुर्व आरोपी ने प्रकाश नाग व अपने प्रेमिका को आपत्ति जनक स्थिति मे देखा उसी समय आरोपी ने प्रकाश नाग की हत्या करने की ठानी। 19 अप्रैल को आरोपी विजय नुरेटी और प्रकाश नाग के मध्य विवाद हुआ। आरोपी ने प्रकाश नाग को राड, डण्डा ,लोहे की पाईप व फावडा से मार-मार कर उसकी हत्या कर दी और शाम तक शौचालय के कमरे मे था। फिर शराब पीने चला गया। रात को 03.00 बजे वापस मुक्तिधाम आया और साक्ष्य मिटाने के लिये मृतक का शव के पैर को गमछा से बांधकर घसिटते हुये। शवदाह शेड के पास ले गया और उसके शव को जला दिया और वहा से भाग गया। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त राड, डण्डा ,लोहे की पाईप व फावडा जप्त किया गया। आरोपी विजय नूरेटी पिता मुंडा राम नूरेटी 45 वर्ष निवासी हतलानार थाना. कुरुसनार जिला नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।