कोंडागांव

CG News: कोंडागांव जिले का पहला मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने बनाया रिकॉर्ड

CG News: कोण्डागांव जिले के बड़ेबेन्द्री स्कूल के छात्र बिरेन्द्र यादव ने अपने नवोन्मेषी वैज्ञानिक मॉडल के साथ 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
2 min read
बड़ेबेन्द्री स्कूल राष्ट्रीय प्रदर्शनी (photo source- Patrika)
बड़ेबेन्द्री स्कूल राष्ट्रीय प्रदर्शनी (photo source- Patrika)

CG News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बडेबेंदरी के छात्र बिरेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया। यह प्रदर्शनी क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भोपाल में 18 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित की गई, जहाँ बिरेन्द्र का मॉडल व्यायाता एवं मार्गदर्शक शिक्षक अंकित गुप्ता के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।

CG News: गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि

इससे पूर्व यह मॉडल राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, अंबिकापुर में प्रदर्शित हुआ था, जहाँ उत्कृष्ट मॉडलों की श्रेणी में चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा। यह कोण्डागांव जिले के लिए पहला अवसर है जब किसी छात्र का मॉडल राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रस्तुत हुआ है, जो जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है।

ज्ञात हो की वर्तमान में बिरेन्द्र यादव बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र है। प्रदर्शनी में बिरेन्द्र के मॉडल को विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा नवीनता, वैज्ञानिक समझ और प्रभावी प्रस्तुति के लिए विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई। विद्यालय में वैज्ञानिक गतिविधियों के निरंतर विकास में व्याख्याता अंकित गुप्ता की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

वर्ष 2018 से उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त की है। वर्ष 2018 में ’’कबाड़ से जुगाड़’’ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान, 2019 में सूरजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रथम स्थान तथा उसी वर्ष पश्चिम भारत विज्ञान मेले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया, साथ ही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस लिए रायपुर में राज्य स्तर पर चयन भी हुआ।

विद्यालय के दो मॉडलों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया…

CG News: वर्ष 2023 में जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यालय ने पुन: प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस रायपुर के लिए चयनित हुआ। वर्ष 2024 में अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया गया और वर्ष 2025 में जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में दिलीप कश्यप सहित विद्यालय के दो मॉडलों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इन उपलब्धियों ने विद्यालय को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में जिले ही नहीं, प्रदेश में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। यह समान न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि कोण्डागांव जिले की शैक्षणिक प्रगति का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान एवं अनुसंधान की दिशा में प्रेरित करने वाला मील का पत्थर साबित होगा।

Updated on:
23 Nov 2025 04:18 pm
Published on:
23 Nov 2025 04:18 pm
Also Read
View All